Thursday, October 1, 2026

बनासकांठा के पालडिया गांव में जमीन विवाद में हुई हिंसा के मामले में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का ट्वीट

by Neha
बनासकांठा के पालडिया गांव में जमीन विवाद में हुई हिंसा के मामले में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का ट्वीट

पिछले 30 वर्षों में भाजपा ने गुजरात के आदिवासी समाज के साथ केवल अन्याय, शोषण और दमन किया है : अरविंद केजरीवाल, AAP

बनासकांठा जिले के अंबाजी के पास स्थित पालडिया गांव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें स्थानीय आदिवासी, वन विभाग और पुलिस के बीच एक हिंसक घटना हुई। इस घटना की सच्चाई जानने के लिए आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा, लीगल टीम और आदिवासी संगठनों के प्रमुखों के साथ पालडिया गांव पहुंचे। आदिवासियों पर दर्ज की गई झूठी FIR वापस लेने की मांग AAP विधायक चैतर वसावा ने की। अब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के माध्यम से आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय की बात कही है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि पिछले 30 वर्षों में भाजपा ने गुजरात के आदिवासी समाज के साथ केवल अन्याय, शोषण और दमन किया है। उनके अधिकार छीने गए हैं और आदिवासियों की आवाज दबा दी गई है।

also read: पाडलिया गांव में घटी घटना की सच्चाई जांचने के लिए AAP…

बनासकांठा जिले के पालडिया गांव में आदिवासियों पर हुई हिंसा अत्यंत शर्मनाक है। इसकी निष्पक्ष और समयबद्ध जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। आदिवासी भाई-बहन वर्षों से जल, जंगल और जमीन के अधिकार की मांग कर रहे हैं, लेकिन भाजपा ने हर बार वादों के नाम पर धोखा किया है। अब आदिवासी समाज को न्याय चाहिए।

You may also like

‘भाभी डायन है’! यामी गौतम की ‘नई नवेली’ में दुल्हन का खौफनाक राज खुलेगा, ट्रेलर ने मचाई हलचल ईशा रिखी का छलका दर्द, बिग बॉस से बाहर आते ही बोलीं- ‘मुझे सच में अफसोस है’, पोस्ट शेयर कर कही ये बात बिग बॉस 20: रीति तिवारी के परिवार का एकम बावा पर पलटवार, ‘सौतेले पिता’ के दावे पर भेजा कानूनी नोटिस स्वरा भास्कर का खुलासा: शादी से पहले बनना चाहती थीं मां, 2 बार कराया IVF लव गिल को गले लगाने पर आसिफ खान की पत्नी का रिएक्शन, बोलीं- ‘बस, बहुत हुआ’