Saturday, April 18, 2026

इंटरकास्ट मैरिज विवाद के बीच यूट्यूबर अनुराग डोभाल का इमोशनल वीडियो वायरल, बोले– ‘सुसाइड की कोशिश की’

by Neha
इंटरकास्ट मैरिज विवाद के बीच यूट्यूबर अनुराग डोभाल का इमोशनल वीडियो वायरल, बोले– ‘सुसाइड की कोशिश की’

यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए इंटरकास्ट शादी के बाद उत्पीड़न और मानसिक दबाव का खुलासा किया। वीडियो में उन्होंने डिप्रेशन और सुसाइड की कोशिश का भी दावा किया।

मशहूर यूट्यूबर और UK07 Rider के नाम से लोकप्रिय अनुराग डोभाल इन दिनों अपने एक भावुक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर करीब दो घंटे लंबा वीडियो साझा किया, जिसमें वह रोते हुए अपने निजी जीवन की परेशानियों के बारे में बताते नजर आए। वीडियो में अनुराग ने दावा किया कि इंटरकास्ट मैरिज के बाद से उनके परिवार के साथ रिश्ते बेहद खराब हो गए हैं और वह मानसिक दबाव से गुजर रहे हैं।

‘यह मेरा आखिरी व्लॉग हो सकता है’

वीडियो में अनुराग डोभाल ने कहा कि वह यूट्यूब से दूरी बनाने का फैसला कर चुके हैं और यह संभवतः उनका आखिरी व्लॉग हो सकता है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में उनकी जिंदगी में ऐसे बदलाव आए हैं, जिनकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

बचपन की बीमारी और संघर्ष का जिक्र

अनुराग डोभाल ने अपने पुराने संघर्षों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जब वह केवल 14 साल के थे, तब उन्हें ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ा था। उस समय भी उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और अपने सपनों को पूरा करने के लिए ट्यूशन पढ़ाकर मेहनत की।

परिवार पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप

वीडियो में अनुराग ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने माता‑पिता की जरूरतों को खुद से ऊपर रखा, लेकिन अब वही लोग उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उनका आरोप है कि परिवार उनकी निजी जिंदगी और फैसलों को स्वीकार नहीं कर रहा।

इंटरकास्ट शादी बना विवाद की वजह

अनुराग डोभाल ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी ऋतिका से इंटरकास्ट मैरिज की है, जिसे उनका परिवार स्वीकार नहीं कर पाया। उनके मुताबिक शादी से कुछ दिन पहले ही माता‑पिता ने समारोह में शामिल होने से मना कर दिया और सारी जिम्मेदारी उन पर छोड़ दी।

उन्होंने यह भी दावा किया कि शादी के बाद उनकी पत्नी को घर में प्रवेश करने तक की अनुमति नहीं दी गई, जिससे परिवार में तनाव और बढ़ गया।

also read: आयशा खान ने किया बड़ा खुलासा: बॉडी शेमिंग और रेप धमकियों…

गहरे डिप्रेशन में होने का दावा

वीडियो में अनुराग डोभाल ने अपनी मानसिक स्थिति को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से बेहद तनाव में हैं और ठीक से खाना भी नहीं खा पा रहे। उनका कहना है कि लगातार तनाव और पारिवारिक विवादों ने उन्हें गहरे अवसाद में धकेल दिया है।

सुसाइड की कोशिश का भी किया दावा

अनुराग डोभाल ने वीडियो में यह भी दावा किया कि उन्होंने इस मानसिक दबाव के चलते आत्महत्या करने की कोशिश भी की। हालांकि उन्होंने अपने फैंस से भावनात्मक समर्थन की उम्मीद जताई और कहा कि वह फिलहाल बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा