Tuesday, September 8, 2026

अमित शाह से मिले नीतीश कुमार, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, सीट शेयरिंग पर भी चर्चा

by Neha
अमित शाह से मिले नीतीश कुमार, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, सीट शेयरिंग पर भी चर्चा

अमित शाह और नीतीश कुमार की बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अहम बैठक हुई, जिसमें सीट शेयरिंग और चुनाव रणनीति पर चर्चा हुई। अमित शाह पटना और बेगूसराय में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गुरुवार, 18 सितंबर 2025 को सुबह एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। अमित शाह के होटल पहुंचकर नीतीश कुमार ने करीब 20 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत की। इस मुलाकात में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति और सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर चर्चा हुई।

सूत्रों के अनुसार, यह बैठक बिहार चुनाव की तैयारी के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। अमित शाह ने मंगलवार की रात पटना में बिहार बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ भी 45 मिनट की बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की थी। उन्होंने पार्टी को हर स्तर पर चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार रहने का निर्देश दिया।

also read: केंद्रीय मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने नोएडा…

अमित शाह आज दो जिलों – डेहरी ऑनसोन और बेगूसराय – में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। डेहरी ऑनसोन के ललन सिंह स्टेडियम में सुबह 12:30 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में रोहतास, कैमूर, आरा, बक्सर, गया पूर्वी-पश्चिमी, नवादा, जहानाबाद, अरवल और औरंगाबाद के नेता शामिल होंगे। वहीं दोपहर 3 बजे बेगूसराय के रिफाइनरी टाउनशिप खेल मैदान में पटना ग्रामीण, पटना महानगर, बाढ़, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, खगड़िया और बेगूसराय के नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी।

इस दौरान बूथ सशक्तीकरण, संगठन की मजबूती और चुनाव जीतने की रणनीतियों पर विशेष फोकस रहेगा। अमित शाह द्वारा चुनावी मंत्र देने की भी संभावना है, जिससे बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता जोश के साथ आगामी चुनाव का सामना करेंगे।

You may also like

आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?