Saturday, April 18, 2026

'महिलाओं के बाद अब छात्रों के लिए बसों में मुफ्त यात्रा', Arvind Kejriwal का बड़ा ऐलान।

by editor
'महिलाओं के बाद अब छात्रों के लिए बसों में मुफ्त यात्रा', Arvind Kejriwal का बड़ा ऐलान।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नामांकन का आज आखिरी दिन है। पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने शुक्रवार को छात्रों के लिए बड़ा वादा किया।उन्होंने कहा कि अगर आप की सरकार बनती है, तो छात्रों को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न पार्टियों ने अपने चुनाव प्रचार को गति दी है। इसी दौरान, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने दिल्ली के छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं। उन्होंने कहा, “जब देश शिक्षित होगा, तभी प्रगति करेगा।” Arvind Kejriwal ने इस बात पर जोर दिया कि कई गरीब बच्चे सिर्फ इसलिए पढ़ाई छोड़ देते हैं क्योंकि उनके पास स्कूल या कॉलेज तक पहुंचने के लिए परिवहन का खर्च नहीं होता। उन्होंने वादा किया कि अगर दिल्ली में आप की सरकार बनती है, तो महिलाओं के बाद छात्रों को भी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

मेट्रो में छात्रों को 50 फीसदी किराए पर छूट: Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal ने कहा कि अगर दिल्ली में आप की सरकार बनती है, तो छात्रों को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि दिल्ली मेट्रो में केंद्र और दिल्ली सरकार का 50-50 प्रतिशत हिस्सा है। इस कारण उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि छात्रों को मेट्रो में 50 प्रतिशत किराए की छूट दी जाए। उनका मानना है कि यह जनहित में है और इस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए।

पूर्व सीएम ने कहा, “AAP के मन में पूर्वांचल समाज के लोगों के लिए बहुत इज्जत और सम्मान है। पूर्वांचल के लोग पढ़ाई और नौकरी के लिए दिल्ली आते हैं, लेकिन दुख की बात है कि भाजपा उन्हें तिरस्कार की नजर से देखती है। भाजपा आज अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। उनसे सवाल है कि दिल्ली में आधी सरकार उनके पास है, तो उन्होंने पिछले 10 वर्षों में पूर्वांचल समाज के लिए क्या किया? लोग उन्हें क्यों वोट दें? वहीं, आम आदमी पार्टी 10 काम गिनाने में सक्षम है।”

 

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा