Sunday, May 10, 2026

RCB को आईपीएल ट्रॉफी दिलाने के बाद अब जितेश शर्मा को सौंपी गई कप्तानी।

by editor
RCB को आईपीएल ट्रॉफी दिलाने के बाद अब जितेश शर्मा को सौंपी गई कप्तानी।

RCB  : आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहली बार खिताबी जीत दिलाने वाले आक्रामक बल्लेबाज जितेश शर्मा अब एक नई जिम्मेदारी संभालने को तैयार हैं। इस सीजन में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा और टीम को चैंपियन बनाने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई।

RCB  : आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहली बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले जितेश शर्मा ने टूर्नामेंट के दौरान कई निर्णायक पारियां खेलीं। क्वालिफायर-1 में तो वे टीम की जीत के नायक बने थे। कुछ मुकाबलों में उन्हें टीम की कप्तानी करने का मौका भी मिला था। अब जितेश एक नई भूमिका में नजर आएंगे, जहां वह बतौर कप्तान एक घरेलू लीग में अपनी अगुवाई देंगे।

अब कप्तान की भूमिका में दिखेंगे जितेश शर्मा
जितेश शर्मा जल्द ही नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 5 से 15 जून तक होने वाली विदर्भ प्रो टी20 लीग में नीको मास्टर ब्लास्टर टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग लेंगी और 18 मुकाबले खेले जाएंगे। उनकी टीम में आर संजय को उपकप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि आर्यन मेश्राम, आद्यान डागा और वेदांत दिघड़े जैसे युवा खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं। लीग का उद्घाटन मैच पगरिया स्ट्राइकर्स और नागपुर टाइटंस के बीच होगा, वहीं नीको मास्टर ब्लास्टर 6 जून को भारत रेंजर्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी।

इस टूर्नामेंट में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की टीमें भी खेलेंगी। नीको की महिला टीम की कमान भारती फुलमाली के हाथों में होगी।

आईपीएल 2025 में बल्ले से धमाल
जितेश शर्मा ने आईपीएल 2025 में जबरदस्त फॉर्म में नजर आए। उन्होंने 11 पारियों में 261 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 176.35 और औसत 37.28 रहा। इस दौरान उनके बल्ले से 24 चौके और 17 गगनचुंबी छक्के निकले। आरसीबी को पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जिताने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खासकर क्वालिफायर-1 में उन्होंने नाबाद 85 रनों की पारी खेलकर टीम को फाइनल तक पहुंचाया। अब जितेश इसी शानदार लय को विदर्भ प्रो टी20 लीग में भी कायम रखने की कोशिश करेंगे।

विदर्भ प्रो टी20 लीग: नीको मास्टर ब्लास्टर की टीम

  • कप्तान (विकेटकीपर): जितेश शर्मा
  • उपकप्तान: आर संजय
  • अन्य खिलाड़ी: आर्यन मेश्राम, अद्यान डागा, अद्यान रौथम, आकाश कोमडे, वेदांत दिघाड़े, गौरव ढोबले, अंकुश तम्मीवार, आदित्य खिलोटे, आर्य दुरुगकर, प्रथम माहेश्वरी, प्रफुल्ल हिंगे, अननमय जयसवाल, सार्थक धाबडगांवकर, सनमेश देशमुख.

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट