Friday, August 28, 2026

Nayab Saini के मुख्यमंत्री बनने के बाद डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों आवास पर पहुंचे, मुख्यमंत्री ने कहा- आशीर्वाद बना रहे

by editor
Nayab Saini के मुख्यमंत्री बनने के बाद डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों आवास पर पहुंचे, मुख्यमंत्री ने कहा- आशीर्वाद बना रहे

डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास  प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लोंअपने उत्तराधिकारी जसदीप गिल के साथ हरियाणा के CM Nayab Saini के आवास पर पहुंच गए।

जहां CM Nayab Saini ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया है। एक बार फिर से हरियाणा के मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद नायब सिंह सैनी की गुरिंदर सिंह ढिल्लों से यह पहली मुलाकात है।

सीएम सैनी क्या  बोल?

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों और जसदीप गिल से मुलाकात के बाद से एक्स पोस्ट किया है। अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि आज मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पहुंचने पर उनके सहपरिवार, राधा स्वामी सत्संग ब्यास डेरा के प्रमुख संत बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी का स्वागत सत्कार कर उनका स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त किया।

समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में संतों का महत्वपूर्ण योगदान

CM ने आगे लिखा कि संत-महापुरुषों ने हमेशा से ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वास्तव में, राधा स्वामी सत्संग ब्यास द्वारा मानवता की सेवा और सामाजिक सद्भाव के लिए किए जा रहे निरंतर कार्य अद्भुत और प्रेरणादायी हैं। आप सभी संत जनों का आशीर्वाद प्रदेश के मेरे परिवारजनों पर बना रहे व उनकी सुख और समृद्धि को फलीभूत करें।

डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के अब तक के प्रमुख कई हैं। 1878 में डेरा की गद्दी जैमल सिंह को दी गई, जो उसके पहले प्रमुख थे। बाद में सावन सिंह डेरे का प्रमुख बन गया। सावन सिंह को 1903 में गद्दी की कमान दी गई और उन्होंने 45 सालों तक यानी 1948 तक गद्दी संभाली थी।

सावन सिंह के बाद जगत सिंह को डेरे का प्रमुख बनाया गया था। जगत सिंह ने केवल तीन साल यानी 1948 से लेकर 1951 तक डेरे की गद्दी संभाली थी। इसके बाद डेरे के प्रमुख की जिम्मेदारी चरण सिंह को दे दी गई थी। चरण सिंह 39 सालों तक डेरा प्रमुख रहे थे।

चरण सिंह 1951 से 1990 तक डेरे के प्रमुख रहे थे। चरण सिंह के बाद बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों को डेरा प्रमुख बनाया गया। बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों 1991 से अब तक डेरे के गद्दी पर विराजमान हैं। हालांकि, अब गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है।

You may also like

Leave a Comment

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम