प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CWG 2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की और कहा- ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’। भारत ने 39 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।
CWG 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने देशवासियों को खेलों से जुड़ने और भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने का संदेश दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा, “जो खेलेगा, वो खिलेगा। हमेशा भारत को चीयर करो।” इसके बाद पीएम मोदी और खिलाड़ियों ने मिलकर ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष किया।
साक्षी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का अनुभव किया साझा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाली साक्षी चौधरी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात को खास बताया। उन्होंने कहा कि सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री ने मिलने के लिए बुलाया, जिसे लेकर खिलाड़ियों में गर्व और उत्साह है। साक्षी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विनम्रता की भी तारीफ की और कहा कि उनसे मिलकर सभी खिलाड़ियों को बेहद अच्छा लगा।
also read: 2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज,…
भारत ने जीते कुल 39 पदक
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 39 पदक अपने नाम किए। इनमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल रहे।
खास बात यह रही कि इस संस्करण में कुछ ऐसे खेल प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं थे, जिनमें भारत पारंपरिक रूप से मजबूत प्रदर्शन करता रहा है। इसके बावजूद भारतीय दल ने शानदार पदक तालिका हासिल की। भारत के लिए बॉक्सिंग में कुल 7 स्वर्ण पदक आए। वहीं मीराबाई चानू ने लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर एक खास उपलब्धि हासिल की।
भारत के गोल्ड मेडल विजेता
- सोमन राणा – पुरुष शॉट पुट F57
- साक्षी चौधरी – महिला 51 किग्रा बॉक्सिंग
- प्रिया घांघस – महिला 60 किग्रा बॉक्सिंग
- अरुंधति चौधरी – महिला 70 किग्रा बॉक्सिंग
- सचिन सिवाच – पुरुष 60 किग्रा बॉक्सिंग
- अंकुश पांघल – पुरुष 80 किग्रा बॉक्सिंग
- शर्मिला धनकर – महिला शॉट पुट F57
- मीराबाई चानू – महिला 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग
- दिलीप गावित – पुरुष 100 मीटर T47
- अस्मिता डे – महिला -48 किग्रा जूडो
- हर्ष सिंह – पुरुष -60 किग्रा जूडो
- प्रीति पवार – महिला 54 किग्रा बॉक्सिंग
- जैस्मिन लंबोरिया – महिला 57 किग्रा बॉक्सिंग
View this post on Instagram
भारत के सिल्वर मेडल विजेता
भारत के लिए रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में ऋषिकंत सिंह, मुथुपंडी राजा, ज्ञानेश्वरी यादव, सर्वेश कुशारे, वल्लुरी अजय बाबू, हरजिंदर कौर, गुलवीर सिंह, मुरली श्रीशंकर, मोहम्मद बासिल, लवप्रीत सिंह, यामिनी मौर्य, नीरज चोपड़ा, प्रवीण चित्रवेल, जादुमनी सिंह, शुभम जुयाल, लवलीना बोरगोहेन और नरेंद्र बेरवाल शामिल रहे। इन खिलाड़ियों ने वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, पैरा एथलेटिक्स, जूडो और बॉक्सिंग सहित विभिन्न खेलों में देश का नाम रोशन किया।
भारत के कांस्य पदक विजेता
कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों में झंडू कुमार, बिंद्यारानी देवी, गुलवीर सिंह, शिल्पा, उन्नति शर्मा, तेजस्विन शंकर, यश वीर सिंह, सेल्वा प्रभु और सीमा कालीरामना शामिल रहे। इन खिलाड़ियों ने पैरा पावरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, पैरा एथलेटिक्स और जूडो में भारत को पदक दिलाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ मुलाकात ने भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन को सम्मान देने के साथ-साथ देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया।
पीएम मोदी का ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’ संदेश खिलाड़ियों के साथ-साथ देश के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाला रहा। खिलाड़ियों ने भी प्रधानमंत्री के साथ उत्साहपूर्वक ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाया।