Friday, August 7, 2026

Esports World Cup 2026 Chess: चार भारतीय ग्रैंडमास्टर दिखाएंगे दम, मैग्नस कार्लसन समेत दिग्गजों से होगी भिड़ंत

by Neha
Esports World Cup 2026 Chess: चार भारतीय ग्रैंडमास्टर दिखाएंगे दम, मैग्नस कार्लसन समेत दिग्गजों से होगी भिड़ंत

Esports World Cup 2026 Chess में भारत के निहाल सरीन, अर्जुन एरिगैसी समेत चार ग्रैंडमास्टर हिस्सा लेंगे। पेरिस में होने वाली प्रतियोगिता में विश्व के शीर्ष खिलाड़ियों से मुकाबला होगा।

Esports World Cup 2026 Chess: शतरंज के मैदान में भारत अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने के लिए तैयार है। पेरिस में आयोजित होने वाले Esports World Cup 2026 Chess टूर्नामेंट में भारत के चार शीर्ष ग्रैंडमास्टर हिस्सा लेने जा रहे हैं।

भारतीय खिलाड़ी निहाल सरीन, अरविंद चिदंबरम, प्रणेश एम और अर्जुन एरिगैसी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों को चुनौती देंगे। टूर्नामेंट का आयोजन 11 से 15 अगस्त तक किया जाएगा।

मैग्नस कार्लसन समेत कई बड़े खिलाड़ियों से मुकाबला

इस प्रतियोगिता में भारतीय ग्रैंडमास्टर्स का सामना विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन मैग्नस कार्लसन सहित कई अंतरराष्ट्रीय सितारों से होगा। कार्लसन अपनी टीम टीम लिक्विड का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि भारतीय खिलाड़ी अलग-अलग ईस्पोर्ट्स संगठनों के लिए खेलते नजर आएंगे। निहाल सरीन, अरविंद चिदंबरम और प्रणेश एम S8UL Esports की ओर से हिस्सा लेंगे, वहीं अर्जुन एरिगैसी Gen.G Esports की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

15 लाख डॉलर के पुरस्कार के लिए होगी जंग

Esports World Cup Chess प्रतियोगिता में कुल 15 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 14.2 करोड़ रुपये) के पुरस्कार पूल के लिए दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी मुकाबला करेंगे। प्रतियोगिता में मैग्नस कार्लसन के अलावा हिकारू नाकामुरा, अलीरेजा फिरोजा, नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और हैंस मोके नीमन जैसे बड़े नाम भी शामिल होंगे।

also read: DPL 2026: यश धुल का तूफानी शतक, 47 गेंदों में जड़ा नाबाद…

भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से बनाई जगह

निहाल सरीन, प्रणेश एम और अर्जुन एरिगैसी ने Champions Chess Tour (CCT) 2025-2026 में शानदार प्रदर्शन के आधार पर सीधे ग्रुप स्टेज के लिए क्वालीफाई किया है।

वहीं, अरविंद चिदंबरम ने इस प्रतियोगिता में जगह DreamHack Atlanta के जरिए हासिल की है। वह टूर्नामेंट के शुरुआती प्ले-इन चरण से अपना अभियान शुरू करेंगे।

नए फॉर्मेट में होगा शतरंज मुकाबला

इस बार Chess इवेंट को नए दो-चरणीय प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता की शुरुआत Play-In Stage से होगी, जिसमें नौ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस चरण में खिलाड़ी डबल एलिमिनेशन फॉर्मेट में मुकाबला करेंगे और प्रत्येक मैच में दो गेम खेले जाएंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगे बढ़कर ग्रुप स्टेज में पहुंचेंगे।

ग्रुप स्टेज में कुल 16 खिलाड़ी होंगे, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा। प्रत्येक ग्रुप में डबल एलिमिनेशन फॉर्मेट के तहत मुकाबले होंगे और हर ग्रुप से शीर्ष चार खिलाड़ी प्लेऑफ में जगह बनाएंगे।

पिछले प्रदर्शन से भारतीय खिलाड़ियों को उम्मीद

भारतीय ग्रैंडमास्टर्स पहले भी इस प्रतियोगिता में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। पिछले संस्करण में निहाल सरीन क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे, जबकि अर्जुन एरिगैसी ने चौथा स्थान हासिल किया था।

इस बार भी भारतीय खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है और वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शतरंज खिलाड़ियों के खिलाफ अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं।

You may also like

शिवांगी जोशी ने रोहित सुचांती को किया था डेट? को-स्टार के दावे से मची हलचल श्रेया कालरा बनीं ‘लॉक अप 2’ की विनर, 7 वोटों से मारी बाजी ‘खैरात में मिली जगह’! Lock Upp 2 फिनाले में शिवांगी जोशी पर बड़ा हमला आंचल खुराना का शिवांगी जोशी पर बड़ा आरोप, ‘मेरे बंदे से दूर रहो’ वाले दावे से मचा बवाल देवोलीना पर टूटा दुखों का पहाड़, बाढ़ में डूबा नानी-मौसी का घर – ‘मैं हेल्पलेस हूं’