Thursday, July 30, 2026

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में उछाल, जानें 10 ग्राम सोने और चांदी की नई कीमत

by Neha
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में उछाल, जानें 10 ग्राम सोने और चांदी की नई कीमत

Gold Silver Price Today 30 July 2026: आज सोने और चांदी के दाम में तेजी आई है। जानें 24, 22 और 18 कैरेट सोने के भाव और चांदी की नई कीमत।

Gold Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। देश के सराफा बाजार में गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी तेजी देखने को मिली है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत मांग और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के चलते सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। वहीं, औद्योगिक मांग बढ़ने से चांदी के दाम भी ऊपर गए हैं।

24 कैरेट सोना हुआ महंगा

घरेलू बाजार में आज 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत में 0.37 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। सोना 525 रुपये बढ़कर 1,42,530 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को 24 कैरेट सोने का बंद भाव 1,42,005 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

22 और 18 कैरेट सोने के ताजा भाव

आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। आज 22 कैरेट सोना 1,33,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसमें पिछले भाव के मुकाबले करीब 495 रुपये की तेजी आई है।

वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत में 405 रुपये का इजाफा हुआ है। आज इसका भाव 1,09,630 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

also read: Petrol Diesel Price Today: पटना में ₹113.37 लीटर पेट्रोल,…

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली1,42,280 रुपये1,30,423 रुपये
मुंबई1,42,530 रुपये1,30,653 रुपये
कोलकाता1,42,340 रुपये1,30,478 रुपये
चेन्नई1,42,940 रुपये1,31,028 रुपये
बेंगलुरु1,42,640 रुपये1,30,753 रुपये

चांदी की कीमत में भी तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी आज बढ़ोतरी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 0.04 फीसदी की तेजी के साथ 58.11 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 0.77 फीसदी बढ़कर 2.17 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। इस हिसाब से 10 ग्राम चांदी की कीमत करीब 2,170 रुपये बैठ रही है।

चांदी खरीदने पर देना होगा GST और मेकिंग चार्ज

अगर आप आज चांदी के सिक्के, बर्तन या गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ध्यान रखें कि बेस कीमत के अलावा अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा। चांदी के उत्पादों पर 3 फीसदी GST और ज्वेलर्स की ओर से मेकिंग चार्ज अलग से लिया जा सकता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

कमोडिटी एक्सचेंज COMEX पर सोना 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 4063 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वैश्विक बाजार में सोने की मजबूत मांग इसकी कीमतों को समर्थन दे रही है। वहीं, चांदी की कीमतों में तेजी का कारण औद्योगिक क्षेत्र में इसकी बढ़ती मांग को माना जा रहा है।

You may also like

‘मैंने कभी हाथ नहीं उठाया’ घरेलू हिंसा के आरोपों पर श्वेता तिवारी के एक्स पति ने तोड़ी चुप्पी जब भरोसेमंद रिश्ते ने दिया दर्द, शिवांगी जोशी ने बताया बचपन का सबसे दर्दनाक सच ‘पिता की मौत में की मदद’… मां-बहन ने तोड़ा रिश्ता, राम कपूर ने खोला 5 साल पुराना राज वायरल हुआ अनुराग का वीडियो, पत्नी पर लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप ‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल