Sunday, August 23, 2026

अरविंद केजरीवाल: नर्मदा में तीसरी पार्टी की सरकार बनाकर जनता ने इतिहास रच दिया

by Neha
अरविंद केजरीवाल: नर्मदा में तीसरी पार्टी की सरकार बनाकर जनता ने इतिहास रच दिया

नर्मदा जिला पंचायत की जीत के बाद विजय यात्रा में गरजे अरविंद केजरीवाल

नर्मदा जिला पंचायत में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की खुशी में आम आदमी पार्टी द्वारा नर्मदा जिले के राजपीपला में भव्य ‘विजय यात्रा’ का आयोजन किया गया था। इस यात्रा में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपस्थित रहे थे। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी, विधायक चैतर वसावा, प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सोरठिया, नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी राजुभाई सोलंकी, फ्रंटल संगठन प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण राम, प्रदेश युवा अध्यक्ष ब्रिजराज सोलंकी, नर्मदा जिला अध्यक्ष निरंजन वसावा, ईस्ट जोन इंचार्ज अशोक ओझा सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे थे। इस भव्य विजय यात्रा में हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा था।

राजपीपला में आयोजित विजय यात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नर्मदा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में कहा कि नर्मदा जिले के लोगों ने हमें इतना प्रेम दिया और सहयोग दिया और आम आदमी पार्टी की जिला पंचायत में सरकार बनाई, इसके लिए आज मैं आप सभी लोगों का आभार व्यक्त करने नर्मदा आया हूं। पहले राज्य स्तर पर हो या जिला स्तर पर गुजरात में हमेशा सिर्फ दो पार्टियों की सरकार बनती थी, कांग्रेस या फिर बीजेपी। लोग कहते थे कि गुजरात में तीसरी पार्टी की सत्ता आना संभव नहीं है। लेकिन गुजरात में पहली बार नर्मदा जिले के लोगों ने तीसरी पार्टी यानी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई। इस बात से स्पष्ट होता है कि गुजरात के लोग बदलाव चाहते हैं। नर्मदा जिले के लोगों ने आज जो करके दिखाया है, वही काम अब गुजरात के लोग भी करके दिखाएंगे। आदिवासी क्षेत्र से जो चिंगारी निकली है वह आगे बढ़ेगी और आम आदमी पार्टी 2027 में विधानसभा में अपनी सरकार बनाएगी।

आगे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 30 वर्षों से भाजपा का भ्रष्टाचार और दमन लोग झेल रहे हैं, जिसे चाहे उसे झूठे मामलों में जेल में डाल देते हैं और डराते-धमकाते हैं, और बीजेपी और कांग्रेस दोनों इसमें मिले हुए हैं। आज गुजरात में अलग-अलग जगहों पर कांग्रेस बीजेपी को समर्थन दे रही है। कांग्रेस के पास जहां उम्मीदवार नहीं हैं वहां बीजेपी उसे उम्मीदवार दे रही है। बीजेपी के नेता ने ही कहा कि “कांग्रेस के पास जहां उम्मीदवार नहीं थे वहां बीजेपी ने उम्मीदवार दिए” तो इस तरह का भाईचारा दोनों में है। ये दोनों मिलकर लूटते हैं, दोनों के साथ व्यापार-धंधे चलते हैं, दोनों के संबंध चलते हैं, तो इस तरह ये दोनों अलग-अलग पार्टी नहीं बल्कि दोनों मिलकर गुजरात को लूट रहे हैं। सिर्फ आम आदमी पार्टी ही जनता के लिए लड़ाई लड़ रही है। आज कांग्रेस के नेता जेल नहीं जाते लेकिन आपके नेता चैतर वसावा जेल गए थे। चैतर वसावा को कई दिनों तक जेल में रखा गया था और उसके विरोध में आदिवासी क्षेत्र के लोगों ने नर्मदा में आम आदमी पार्टी की जिला पंचायत सरकार बनाकर जोरदार तमाचा मारा है। मैं संगीताबेन और अंजनाबेन से कहूंगा कि आज सिर्फ गुजरात नहीं बल्कि पूरा देश आपको देख रहा है। नर्मदा जिले में जो हमारी सरकार बनी है, उसमें अब हमें बहुत अच्छा काम करना है, ईमानदारी से काम करना है, लोगों की सेवा करनी है, लोगों ने जो विश्वास दिया है उस विश्वास पर खरा उतरना है। इतना अच्छा काम करना है कि पूरे गुजरात के लोग कहें कि “देखो नर्मदा जिले में कितना अच्छा काम हो रहा है” तो नर्मदा जिले के लोगों ने जितना भी प्रेम दिया उसके लिए मैं आप सभी का एक बार फिर धन्यवाद करता हूं।

also read: AAP मनोज सोरठिया: गुजरात के इतिहास में पहली बार…

इस यात्रा में जनता को संबोधित करते हुए डेडियापाड़ा के विधायक चैतर वसावा ने कहा कि इस जिला पंचायत में कांग्रेस ने 35 वर्ष और भाजपा ने 30 वर्ष शासन किया, लेकिन दोनों पार्टियों ने लोगों के काम करने की जगह काका-भतीजे की राजनीति करके जिला पंचायत चलाई है। इसके मुकाबले इस बार नर्मदा की जनता ने आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत दिया है और जिला पंचायत के अध्यक्ष के रूप में अंजनाबेन तथा उपाध्यक्ष के रूप में संगीताबेन का चयन किया है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल आम आदमी पार्टी की नहीं बल्कि नर्मदा की जनता, गुजरात की जनता और बदलाव चाहने वाले हर व्यक्ति की जीत है। चैतार वसावा ने कहा कि आदिवासियों के लिए अलग धर्म कॉलम, अलग स्थान और अलग जनगणना जरूरी है। अगर सरकार आदिवासियों को अलग धर्म कोड नहीं देगी तो आदिवासी अपना धर्म और जाति अलग तरीके से दर्ज कराएंगे और आदिवासियों का आरक्षण खत्म करने की जो पूंजीवादी सरकार की नीति है उसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अलग धर्म कॉलम और अलग धर्म कोड नहीं बनाया गया तो आने वाले दिनों में जातिगत जनगणना का भी विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं बल्कि ऐसी सरकार के खिलाफ है जिसने तीन हजार करोड़ की प्रतिमा बनाई लेकिन जापड़ गांव, पुराने राजगाम और तुम्बडावाड़ी जैसे गांवों की सड़कें नहीं बनाई, लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार नहीं दिया।

चैतर वसावा ने आगे कहा कि हमारी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी की पूरी व्यवस्था के खिलाफ है, जिसने आदिवासी क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार नहीं दिया। एक तरफ नर्मदा डैम का पानी कच्छ और सौराष्ट्र तक ले जाया जाता है, लेकिन उकाई डैम और करजन डैम के विस्थापितों को आज तक न्याय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अब नर्मदा जिले में आम आदमी पार्टी की सरकार आ गई है और अगर नर्मदा जिला, छोटाउदेपुर और दाहोद के आदिवासी क्षेत्रों तक पानी नहीं पहुंचेगा तो आने वाले दिनों में नर्मदा कैनाल बंद करवाने की लड़ाई भी चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आदिवासियों की ताकत है और हम आदिवासी हैं, वनवासी नहीं। हमें वनवासी साबित करने की कोशिश करने वालों को हम बता देना चाहते हैं कि आदिवासी अंग्रेजों के सामने नहीं झुके थे और आपके सामने भी झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज भी जिले में 12 हजार 333 बच्चे कुपोषण से पीड़ित हैं। दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा या बड़े कॉरिडोर बनाने से हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इस क्षेत्र में अनुसूचित पांचवां क्षेत्र कानून लागू नहीं किया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अनुसूचित पांचवां क्षेत्र कानून और पेसा कानून लागू करवाने, आदिवासियों को जंगल की जमीन दिलाने, सिंचाई का पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आम आदमी पार्टी आगे भी लड़ती रहेगी।

विजय यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज नर्मदा में लोगों की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल यहां आए थे तब वे कह रहे थे कि नर्मदा में इतने अच्छे लोग जुड़े हैं कि यहां आकर बहुत आनंद आया है। इसुदान गढ़वी ने कहा कि आज जिस तरह लोगों का प्रेम और समर्थन मिल रहा है, उसी तरह 2027 के चुनाव में भी जनता आम आदमी पार्टी को आशीर्वाद देगी और गुजरात में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता से अपील की कि अरविंद केजरीवाल के लिए जोरदार तालियां बजाकर उनका स्वागत करें, क्योंकि वे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने और नर्मदा की जनता का धन्यवाद करने यहां आए हैं।

You may also like

मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम तलाक के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहीं चारु असोपा, बोलीं- बेटी की वजह से नहीं बोलती ट्रेन कांड में गलत फंसीं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, 400 कॉल्स ने किया परेशान ‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा