Saturday, May 9, 2026

बैंक कर्मचारियों के लिए DA Hike: सरकार ने किया महंगाई भत्ते में इजाफा, जानें सैलरी पर कितना असर पड़ेगा

by Neha
बैंक कर्मचारियों के लिए DA Hike: सरकार ने किया महंगाई भत्ते में इजाफा, जानें सैलरी पर कितना असर पड़ेगा

सरकार ने बैंक कर्मचारियों के DA में 0.70% की बढ़ोतरी की है, जिससे मई-जुलाई 2026 तिमाही में सैलरी में ₹435 से ₹1050 तक का इजाफा होगा। जानें पूरा अपडेट और सैलरी कैलकुलेशन।

सरकार ने बैंक कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह संशोधन मई से जुलाई 2026 की तिमाही के लिए लागू होगा। हालांकि, यह बढ़ोतरी मामूली मानी जा रही है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में सीमित इजाफा देखने को मिलेगा।

कितना बढ़ा बैंक कर्मचारियों का DA?

नई घोषणा के अनुसार बैंक कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 25.70 प्रतिशत कर दिया गया है। यानी कुल 0.70 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि बैंक यूनियनों ने इस बढ़ोतरी को बहुत कम बताते हुए इसे महंगाई के मुकाबले अपर्याप्त करार दिया है।

also read: Gold Silver Price Today: सोना 1.48 लाख रुपये से नीचे,…

सैलरी में कितना होगा फायदा?

इस बढ़ोतरी के चलते बैंक कर्मचारियों की मासिक सैलरी में मामूली वृद्धि देखने को मिलेगी। अनुमान के अनुसार:

  • ₹48,480 बेसिक पे पर लगभग ₹435 की बढ़ोतरी
  • ₹67,160 बेसिक पे पर करीब ₹601 की बढ़ोतरी
  • ₹93,960 बेसिक पे पर लगभग ₹838 की बढ़ोतरी
  • ₹1,08,260 (अधिकतम बेसिक पे) पर करीब ₹965 की बढ़ोतरी

इस तरह कर्मचारियों की सैलरी में ₹435 से लेकर ₹1,050 प्रति माह तक का इजाफा होगा।

DA बढ़ोतरी का आधार क्या है?

यह संशोधन इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) की अधिसूचना के आधार पर किया गया है। इसके तहत औद्योगिक श्रमिकों के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) को आधार बनाकर DA की गणना की जाती है।

जनवरी 2026 में CPI 148.6, फरवरी में 148.5 और मार्च में 149.1 दर्ज किया गया। इन तीन महीनों का औसत 148.73 रहा, जिसके आधार पर DA में यह संशोधन किया गया।

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट