Monday, August 24, 2026

रेवाड़ी को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात: मंत्री आरती सिंह राव ने दी नई केंद्रों की जानकारी

by Neha
रेवाड़ी को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात: मंत्री आरती सिंह राव ने दी नई केंद्रों की जानकारी

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी जिले में 12 स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात दी है, जिनमें 5 अपग्रेड और 7 नए केंद्र शामिल हैं, जिससे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।

हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले को लगभग एक दर्जन स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात दी गई है, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।

पांच केंद्र अपग्रेड, सात नए स्वास्थ्य केंद्रों को मंजूरी

मंत्री आरती सिंह राव के अनुसार, इस योजना के तहत पांच मौजूदा स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड किया गया है, जबकि सात नए स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की मंजूरी दी गई है। यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।

ग्रामीण इलाकों में बढ़ेगी स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच

उन्होंने बताया कि नए और उन्नत स्वास्थ्य केंद्रों के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को नजदीक ही बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों को दूर-दराज के बड़े अस्पतालों में जाने की आवश्यकता कम होगी।

also read: हरियाणा में औद्योगिक विकास को बढ़ावा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों व निवेशकों के साथ मैराथन बैठक जारी

बड़े अस्पतालों पर दबाव होगा कम

आरती सिंह राव ने कहा कि इस पहल से जिला और राज्य स्तर के बड़े अस्पतालों पर मरीजों का दबाव भी कम होगा। प्राथमिक स्तर पर ही उपचार उपलब्ध होने से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगा मजबूती

मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस फैसले से लोगों को समय पर इलाज मिलेगा और स्वास्थ्य ढांचा और अधिक प्रभावी बनेगा।

You may also like

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम तलाक के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहीं चारु असोपा, बोलीं- बेटी की वजह से नहीं बोलती ट्रेन कांड में गलत फंसीं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, 400 कॉल्स ने किया परेशान