Tuesday, August 25, 2026

पंजाब विधानसभा में ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल-2026’ पर सियासी घमासान

by Neha
पंजाब विधानसभा में ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल-2026’ पर सियासी घमासान

पंजाब विधानसभा में ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल-2026’ पर सियासी विवाद तेज। AAP नेता तरनप्रीत सिंह सोंड ने बादल गुट पर निशाना साधते हुए सदन में अनुपस्थिति और पंथिक मुद्दों पर सवाल उठाए।

पंजाब विधानसभा में ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल-2026’ पेश किए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (AAP) नेता तरूणप्रीत सिंह सोंड ने विपक्ष, विशेषकर बादल गुट पर तीखा हमला बोला है।

तरनप्रीत सिंह सोंड ने विपक्षी दलों की अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि जो नेता वर्षों से पंथ और धार्मिक भावनाओं के नाम पर राजनीति करते आए हैं, वे इस महत्वपूर्ण विधेयक के दौरान सदन में मौजूद नहीं थे। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही और असंवेदनशीलता करार दिया।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मान से जुड़े इस महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा के समय विपक्षी नेताओं की गैरमौजूदगी कई सवाल खड़े करती है। तरूणप्रीत सिंह सोंड के अनुसार, ऐसे नेताओं की भूमिका और उनकी राजनीतिक प्रतिबद्धता पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।

also read: पंजाब विधानसभा में ऐतिहासिक फैसला: ‘जगत जोत श्री गुरु…

AAP नेता तरूणप्रीत सिंह सोंड ने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं ने अतीत में पंथिक मुद्दों पर अपनी बात बदलते हुए श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष अपनी गलतियों को स्वीकार किया था, लेकिन बाद में अपने ही रुख से पीछे हट गए। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यवहार से जनता का भरोसा कमजोर होता है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता और सम्मान जैसे मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि सभी दलों को मिलकर गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए।

सरकार की ओर से इस विधेयक को धार्मिक सम्मान और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने वाला कदम बताया गया है। वहीं विपक्ष की अनुपस्थिति को लेकर उठे सवालों के बीच यह मुद्दा सियासी बहस का केंद्र बन गया है।

You may also like

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम तलाक के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहीं चारु असोपा, बोलीं- बेटी की वजह से नहीं बोलती ट्रेन कांड में गलत फंसीं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, 400 कॉल्स ने किया परेशान