Saturday, July 25, 2026

Godfrey Phillips के शेयरों में उछाल: 3 दिन में 31% का रिटर्न, क्यों बढ़ रही है खरीदारी की होड़

by Neha
Godfrey Phillips के शेयरों में उछाल: 3 दिन में 31% का रिटर्न, क्यों बढ़ रही है खरीदारी की होड़

Godfrey Phillips India के शेयरों में 3 दिन में 31% उछाल, 1 फरवरी 2026 से सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर बढ़ी एक्साइज ड्यूटी के बाद निवेशकों में खरीदारी की होड़। जानें क्यों तेजी दिखा रही है शेयर मार्केट।

सिगरेट और तंबाकू उत्पाद बनाने वाली कंपनी Godfrey Phillips India Limited के शेयरों में हाल के दिनों में तेज उछाल देखने को मिला है। कंपनी के शेयर गुरुवार को कारोबार के दौरान 6 प्रतिशत से अधिक बढ़ गए और तीन दिन की कुल बढ़त 31 प्रतिशत तक पहुंच गई।

शेयर बाजार में तेजी के आंकड़े

बीएसई पर सुबह 10.28 बजे Godfrey Phillips के शेयर 1.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2524.10 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। दिन के हाई स्तर पर यह शेयर 2635.15 रुपये तक भी पहुंचा, जो 6.26 प्रतिशत की उछाल दर्शाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार इस तेजी के पीछे प्रमुख कारण 1 फरवरी, 2026 से सिगरेट, बीड़ी, पान मसाला और अन्य तंबाकू उत्पादों पर बढ़ी हुई एक्साइज ड्यूटी और जीएसटी है। इससे कंपनियों की कीमतों में इजाफा हुआ, जो निवेशकों के लिए आकर्षक साबित हुआ।

also read: Gold Silver Today Price: सोना 2000 रुपये से महंगा, चांदी…

प्राइसिंग पावर ने बढ़ाई निवेशकों की उम्मीदें

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर ने बताया कि सिगरेट कंपनियों ने ऐतिहासिक रूप से मजबूत प्राइसिंग पावर दिखाई है। उन्होंने कहा कि “दिसंबर तिमाही के नतीजे यह दिखाते हैं कि पिछली कमजोरी मुख्यतः टैक्स बढ़ोतरी की वजह से थी, न कि मांग में किसी स्थायी कमी की वजह से। रिटेल कीमतें बढ़ने से अल्पकाल में वॉल्यूम प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन कंपनियां अपने मार्जिन और प्रॉफिटेबिलिटी को बनाए रखने में सक्षम हैं। इससे निवेशकों के लिए मौजूदा वैल्यूएशन पर खास मौके बन सकते हैं।”

सिगरेट की कीमतों में वृद्धि का कारण

सरकार ने 1 फरवरी, 2026 से तंबाकू उत्पादों पर बड़ा टैक्स बढ़ावा दिया है। नई संरचना के तहत पान मसाला, गुटखा, सिगरेट, बीड़ी और सुगंधित तंबाकू पर GST को 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया। इसके साथ ही एक्साइज ड्यूटी में भी वृद्धि हुई, जिससे हर पैक सिगरेट पर लगभग 2 से 11 रुपये का इजाफा हुआ।

विशेषज्ञ मानते हैं कि इस कदम से सिगरेट कंपनियों की शॉर्ट-टर्म मार्जिन प्रेशर मैनेजेबल रहेगा और निवेशकों के लिए यह शेयर खरीदने का आकर्षक अवसर पेश कर सकता है।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच