Sunday, July 26, 2026

Anger and Heart Disease: गुस्सा और दिल की बीमारी: बार-बार गुस्सा आने से हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा

by Neha
Anger and Heart Disease: गुस्सा और दिल की बीमारी: बार-बार गुस्सा आने से हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा

Anger and Heart Disease: बार-बार गुस्सा आने से दिल की सेहत पर असर पड़ सकता है। जानें गुस्से का हार्ट पर प्रभाव और इसे कंट्रोल करने के सुरक्षित तरीके।

Anger and Heart Disease: अगर आप अक्सर छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाते हैं, तो सावधान हो जाइए। केवल इमोशनल प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि गुस्सा आपके दिल की सेहत पर भी गंभीर असर डाल सकता है। हाल ही में हुए शोध में यह पाया गया कि सिर्फ आठ मिनट का तीव्र गुस्सा भी शरीर की ब्लड वेसल्स पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

अमेरिका में हुई रिसर्च

  • अमेरिका के शोधकर्ताओं ने 280 स्वस्थ वयस्कों पर अध्ययन किया। प्रतिभागियों को चार समूहों में बांटा गया:
  • एक समूह को आठ मिनट तक गुस्सा आने वाली घटना याद करने को कहा गया।
  • दूसरे समूह को उदासी या चिंता वाली घटनाएं याद करने को कहा गया।
  • तीसरे समूह को तटस्थ रहने के लिए गिनती करने को कहा गया।
  • शोधकर्ताओं ने हर समूह की ब्लड वेसल्स की फैलने की क्षमता मापी।

रिसर्च के नतीजे

  • गुस्सा याद करने वाले प्रतिभागियों में ब्लड वेसल्स की फैलने की क्षमता लगभग आधी हो गई।
  • उदासी या चिंता वाले समूह में ऐसा असर नहीं देखा गया।
  • यह साबित करता है कि गुस्सा अन्य नकारात्मक भावनाओं की तुलना में दिल पर अधिक दबाव डालता है।

also read: Apple Pesticide Removal: सेब पर मौजूद पेस्टिसाइड कैसे…

गुस्सा शरीर को कैसे प्रभावित करता है?

गुस्सा आने पर शरीर में कोर्टिसोल और एड्रेनालिन हार्मोन तेजी से बढ़ते हैं। ये हार्मोन धमनियों की भीतरी परत को संकुचित कर देते हैं, जिससे रक्त प्रवाह प्रभावित होता है और रक्तचाप बढ़ सकता है।

बार-बार गुस्सा आने से ब्लड वेसल्स को सामान्य होने का समय नहीं मिलता। लंबे समय में यह प्लाक जमने, हार्ट अटैक या स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा सकता है।

एक्सपर्ट की सलाह

  • अक्सर चिड़चिड़ा रहना या छोटी बातों पर गुस्सा आना दिल के लिए खतरनाक हो सकता है।
  • तनाव को नियंत्रित करने के लिए ये उपाय मददगार हैं:
  • गहरी सांस लेना और माइंडफुलनेस अभ्यास।
  • नियमित एक्सरसाइज, योग और ध्यान।
  • जरूरत पड़ने पर काउंसलर या थेरेपिस्ट से परामर्श।

गुस्सा केवल एक भावनात्मक प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि दिल के लिए शारीरिक खतरा भी है। इसे हल्के में न लें और अपनी दिल की सेहत का ध्यान रखें।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच