Saturday, August 15, 2026

चैत्र नवरात्रि 2026: कब से शुरू, जानें मां दुर्गा के 9 स्वरूप और कन्या पूजन तिथियाँ

by Neha
चैत्र नवरात्रि 2026: कब से शुरू, जानें मां दुर्गा के 9 स्वरूप और कन्या पूजन तिथियाँ

चैत्र नवरात्रि 2026 19 मार्च से शुरू! जानें मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा क्रम, अष्टमी-नवमी पर कन्या पूजन की तिथियाँ और नवरात्रि का शुभ मुहूर्त।

चैत्र नवरात्रि 2026: हिन्दू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष धार्मिक महत्व है। यह नवरात्रि हिन्दू कैलेंडर के पहले महीने, चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होती है और 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा का आयोजन किया जाता है। साथ ही यह नया हिंदू साल शुरू होने का प्रतीक भी है।

चैत्र नवरात्रि 2026 की तिथियाँ

पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च 2026 से होगी। प्रतिपदा तिथि सुबह 6:52 बजे से प्रारंभ होकर अगले दिन तक रहेगी। नवरात्रि का समापन 27 मार्च 2026 को होगा।

also read: महाशिवरात्रि 2026: शिव और शक्ति के पावन मिलन की कथा,…

कन्या पूजन का महत्व और तिथियाँ

नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इस वर्ष, कन्या पूजन निम्न तिथियों को किया जाएगा:

  • अष्टमी: 26 मार्च 2026

  • नवमी: 27 मार्च 2026

इन दोनों दिनों विशेष रूप से कन्याओं की पूजा करके उनके चरणों में भेंट दी जाती है।

नौ दिन और नौ देवी — पूजा का क्रम

चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस साल पूजा का क्रम इस प्रकार है:

दिनतारीखदेवी का स्वरूप
119 मार्च 2026माँ शैलपुत्री (घट स्थापना)
220 मार्च 2026माँ ब्रह्मचारिणी
321 मार्च 2026माँ चंद्रघंटा
422 मार्च 2026माँ कुष्मांडा
523 मार्च 2026माँ स्कंदमाता
624 मार्च 2026माँ कात्यायनी
725 मार्च 2026माँ कालरात्रि
826 मार्च 2026माँ महागौरी
927 मार्च 2026माँ सिद्धिदात्री

धार्मिक महत्व

चैत्र नवरात्रि आत्मिक शुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और मां दुर्गा की कृपा पाने का अवसर है। भक्त इस समय व्रत रखते हैं और नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं। यह पर्व जीवन में सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति लाने का प्रतीक है।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी