Gold Price Today: अमेरिका-वेनेजुएला तनाव के बीच 5 जनवरी को सोने के दाम में तेज उछाल, MCX पर गोल्ड 1500 रुपये चढ़ा, जानें आपके शहर में ताजा रेट।
Gold Price Today: सोमवार, 5 जनवरी को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव का असर सीधे कीमती धातुओं पर देखने को मिला। सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ने से इसके दाम ऊपर चढ़ गए।
MCX पर सोना ₹1500 से ज्यादा चढ़ा
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर ₹1,36,300 प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में सोना ₹1,35,761 पर बंद हुआ था।
सुबह करीब 10:10 बजे, MCX पर सोना ₹1,37,198 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया, यानी करीब ₹1500 की तेजी। शुरुआती कारोबार में गोल्ड फ्यूचर ने ₹1,38,200 का उच्च स्तर भी छू लिया।
चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल
सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी तेज़ी देखने को मिली। MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली सिल्वर फ्यूचर ₹2,42,685 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी, जो पिछले बंद भाव से लगभग ₹6,400 ज्यादा है।
also read: केंद्र का राजकोषीय घाटा बजट का 62.3% पहुंचा, CAG के…
कारोबार के दौरान चांदी ने ₹2,49,900 प्रति किलो का हाई लेवल भी छुआ। हाल के दिनों में चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
आज आपके शहर में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली
24 कैरेट: ₹1,37,550
22 कैरेट: ₹1,26,100
18 कैरेट: ₹1,03,200
मुंबई
24 कैरेट: ₹1,37,400
22 कैरेट: ₹1,25,950
18 कैरेट: ₹1,03,050
also read: केंद्र का राजकोषीय घाटा बजट का 62.3% पहुंचा, CAG के…
चेन्नई
24 कैरेट: ₹1,38,330
22 कैरेट: ₹1,26,800
18 कैरेट: ₹1,05,750
कोलकाता
24 कैरेट: ₹1,37,400
22 कैरेट: ₹1,25,950
18 कैरेट: ₹1,03,050
अहमदाबाद
24 कैरेट: ₹1,37,450
22 कैरेट: ₹1,26,000
18 कैरेट: ₹1,03,100
लखनऊ
24 कैरेट: ₹1,37,550
22 कैरेट: ₹1,26,100
18 कैरेट: ₹1,03,200
पटना
24 कैरेट: ₹1,37,450
22 कैरेट: ₹1,26,000
18 कैरेट: ₹1,03,100
हैदराबाद
24 कैरेट: ₹1,37,400
22 कैरेट: ₹1,25,950
18 कैरेट: ₹1,03,050