Saturday, August 15, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

by Neha
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में जनता दर्शन के दौरान किसानों, पुलिसकर्मियों व आम लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी शिकायतें लीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र व प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का प्रमुख उद्देश्य हर जरूरतमंद को समय पर न्याय और सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

किसानों के हित में सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध

शाहजहांपुर से आए एक किसान ने धान खरीद केंद्र पर अनियमितता और लापरवाही की शिकायत मुख्यमंत्री के सामने रखी। इस पर सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की समृद्धि और हित संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने शाहजहांपुर के जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जाए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

पुलिसकर्मी और अन्य फरियादियों की शिकायतों पर भी कार्रवाई के निर्देश

जनता दर्शन के दौरान एक पीएसी जवान ने भी अपनी समस्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं प्रयागराज से आए फरियादियों की शिकायतों पर भी जिला एवं पुलिस प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए गए।

also read: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार पटेल को बताया भारत का…

सेवा, सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेशवासियों की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए सरकार पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने बताया कि बीते साढ़े आठ वर्षों से सरकार लगातार जनता की समस्याएं सुन रही है और उनके समाधान के लिए नियमित रूप से जनता दर्शन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

बच्चों से भी मिले मुख्यमंत्री, दी चॉकलेट और पढ़ाई की सीख

जनता दर्शन में आए अभिभावकों के साथ मौजूद बच्चों से भी मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से बातचीत की। उन्होंने बच्चों से नाम पूछा, उन्हें चॉकलेट दी और मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। साथ ही बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी