Sunday, April 19, 2026

Bigg Boss 19 Winner Leak: फिनाले से पहले सामने आया विजेता का नाम? पहला रनर-अप भी हुआ वायरल

by Neha
Bigg Boss 19 Winner Leak: फिनाले से पहले सामने आया विजेता का नाम? पहला रनर-अप भी हुआ वायरल

Bigg Boss 19 फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर विनर और रनर-अप के नाम लीक होने का दावा वायरल। गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे चर्चा में।

Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होने वाला है और फैंस को जल्द ही इस सीजन का विनर मिल जाएगा। जहां दर्शक यह जानने को बेकरार हैं कि आखिर कौन ट्रॉफी अपने नाम करेगा, वहीं सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शो के विनर और रनर-अप के नाम का दावा किया जा रहा है।

टॉप 5 फिनाले में पहुंचे

इस समय शो में केवल पाँच कंटेस्टेंट बचे हैं – गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, प्रणित मोरे और तान्या मित्तल। ये सभी प्रतियोगी जीत के लिए लगातार जोरदार मुकाबला कर रहे हैं। दर्शकों ने भी फिनाले से पहले अपने-अपने फेवरेट को लेकर प्रिडिक्शन शुरू कर दिए हैं।

also read: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 5000 एपिसोड पूरे, सेट पर…

फिनाले से पहले विनर का दावा वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक पोस्ट खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें बताया गया है कि:

  • विजेता: गौरव खन्ना

  • पहली रनर-अप: फरहाना भट्ट

  • दूसरे रनर-अप: प्रणित मोरे

यह पोस्ट तेजी से फैल रहा है और हजारों लोग इसे लाइक और शेयर कर रहे हैं। हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह सिर्फ एक अनऑफिशियल लीक है। अभी तक मेकर्स या चैनल की ओर से किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मालती चाहर हुईं बाहर

फिनाले से पहले मालती चाहर का मिड-वीक एविक्शन हो चुका है। उनके निकलने के बाद शो ने अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट को तय कर लिया है। घर में अभी भी तकरार, ड्रामा और भावनात्मक पलों का सिलसिला जारी है, जिसे देखकर दर्शक काफी एंटरटेन हो रहे हैं।

अब इंतजार बस ऑफिशियल विनर अनाउंसमेंट का

फैंस की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है कि आखिर बिग बॉस 19 की ट्रॉफी किसके घर जाएगी। 7 दिसंबर को होने वाला फिनाले इस रहस्य से पर्दा उठाएगा।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा