Saturday, July 25, 2026

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भांजे से इंफ्लुएंसर ओरी का कनेक्शन, 252 करोड़ के ड्रग्स केस में बुलाया

by Neha
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भांजे से इंफ्लुएंसर ओरी का कनेक्शन, 252 करोड़ के ड्रग्स केस में बुलाया

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी को 252 करोड़ के ड्रग्स केस में मुंबई पुलिस ने बुलाया। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भांजे से संबंध और बॉलीवुड से जुड़े नामों की जांच।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी (Orry) मुश्किल में फंस गए हैं। उन्हें 252 करोड़ के MD ड्रग्स मामले में मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स यूनिट ने पूछताछ के लिए बुलाया है। मामला उस बयान के आधार पर सामने आया है जो गिरफ्तार आरोपी सलीम शेख ने दिया था। शेख ने बताया कि ओरी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भांजे अलीशाह पारकर अच्छे दोस्त हैं।

ओरी पर लगे आरोप

शेख ने यह भी दावा किया कि ओरी ड्रग्स का सेवन करता है और ड्रग्स पार्टियों में शामिल होता है। इस संबंध में मुंबई पुलिस ने ओरी को घाटकोपर यूनिट में आकर अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry)

ओरी ने मांगा समय

ओरी ने अपनी उपलब्धता न होने के कारण पूछताछ के लिए 25 नवंबर के बाद आने का अनुरोध किया है। पुलिस ने समय देने पर विचार किया है और अब तक दूसरा समन नहीं भेजा गया है।

ड्रग्स नेटवर्क की जांच

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस ड्रग्स नेटवर्क के सदस्य जेंगी, सिग्नल, ट्रिमा, इंस्टाग्राम और फेसटाइम का इस्तेमाल बातचीत के लिए करते थे। शेख ने जिन बॉलीवुड और पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों के नाम लिए थे, उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

also read: सोनम कपूर दूसरी बार बनने वाली हैं मां, बेबी बंप फ्लॉन्‍ट…

बॉलीवुड से जुड़े नाम

शेख ने दावा किया कि उन्होंने नोरा फतेही, श्रद्धा कपूर और उनके भाई सिद्धार्थ कपूर, जीशान सिद्दीकी, ओरी उर्फ़ ओरहान, अब्बास मस्तान, लोका समेत अन्य कई लोगों के साथ देश-विदेश में ड्रग पार्टियों का आयोजन किया।

नोरा फतेही ने दी सफाई

इस मामले में नाम आने के बाद नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि वह कभी ड्रग पार्टियों में शामिल नहीं हुईं। उन्होंने लिखा कि उनका नाम टार्गेट किया गया और वह अपने व्यक्तिगत समय को सिर्फ करीबी लोगों के साथ बिताती हैं।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच