Friday, July 24, 2026

गोविंदा की पत्नी सुनिता ने खोला शादी का राज़, कहा- एक साल तक घर से नहीं निकली थी, दिया बड़ा बलिदान

by Neha
गोविंदा की पत्नी सुनिता ने खोला शादी का राज़, कहा- एक साल तक घर से नहीं निकली थी, दिया बड़ा बलिदान

गोविंदा की पत्नी सुनिता ने शादी का बड़ा राज़ खोला, बताया एक साल तक घर से नहीं निकली थीं और गोविंदा की सफलता में निभाया अहम रोल।

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनिता गोविंदा हमेशा अपने बेबाक अंदाज के लिए चर्चा में रहते हैं। हाल ही में सुनिता ने अपने शादी के शुरुआती दिनों और गोविंदा की सफलता के पीछे की कहानी साझा की।

सुनिता और गोविंदा की शादी 11 मार्च 1987 को हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे एक साल तक छुपाकर रखा। सुनिता ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने गोविंदा के लिए बहुत बलिदान दिए।

also read: अली गोनी और जैस्मिन भसीन का म्यूजिक वीडियो ‘दिल तेरा भी…

एक साल तक घर से नहीं निकलीं सुनिता

सुनिता ने कहा, “मैंने अपनी शादी एक साल तक छुपाई और चुपचाप घर में रही। उस समय ट्रेंड था कि अगर हीरो शादीशुदा है तो उनकी फैन फॉलोइंग कम हो जाती है। मैंने सोचा ठीक है, लेकिन इसलिए जल्दी प्रेग्नेंट हो गई ताकि शादी का खुलासा करना पड़े। मैंने हमेशा गोविंदा का सपोर्ट किया और उनकी जरूरत में हमेशा उनके साथ रही।” सुनिता ने यह भी बताया कि बेटी टीना के जन्म के बाद ही उन्होंने अपनी शादी का खुलासा किया।

गोविंदा की सफलता के पीछे सुनिता का योगदान

सुनिता ने गोविंदा की सफलता का श्रेय सबसे पहले उनके माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा, “गोविंदा को जो नाम और शोहरत मिली, उसका सबसे पहला श्रेय उनकी मां को जाता है। उनके संस्कार और मेहनत ने उन्हें स्टार बनाया। जब उनकी मां नहीं थीं, तब मैंने बहुत संघर्ष करके गोविंदा का सपोर्ट किया और उन्हें आगे बढ़ने में मदद की।”

सुनिता ने आगे कहा कि उन्होंने हमेशा गोविंदा के साथ खड़े रहकर उन्हें सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचाने में मदद की और उनका प्यार और समर्थन कभी कम नहीं हुआ।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच