Kantara Chapter 1 OTT Release: ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ अब जल्द ही Amazon Prime Video पर रिलीज होगी। जानें OTT रिलीज डेट, प्लेटफॉर्म और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ी पूरी अपडेट।
Kantara Chapter 1 OTT Release: ऋषभ शेट्टी की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस साउथ इंडियन फिल्म ने न सिर्फ दक्षिण भारत में बल्कि पूरे देश में तहलका मचा दिया। अब फैंस बेसब्री से ‘Kantara Chapter 1’ के OTT रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं।
Kantara Chapter 1 Box Office कलेक्शन
फिल्म ने पहले 12 दिनों में ₹451.90 करोड़ की कमाई करके कई बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म 600 करोड़ के क्लब में जल्द ही शामिल हो सकती है। दिवाली के त्योहार पर भी फिल्म की कमाई में इजाफा होने की पूरी उम्मीद है।
also read: Santosh OTT Release: CBFC के बैन के बाद अब OTT पर होगी…
OTT रिलीज: कब और कहां देख पाएंगे Kantara Chapter 1?
फिल्म को शुरुआत में 30 अक्टूबर 2025 को Amazon Prime Video पर रिलीज करने की प्लानिंग थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन को देखते हुए मेकर्स ने इसकी OTT रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है।
View this post on Instagram
नई संभावित OTT रिलीज डेट
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘Kantara Chapter 1’ को नवंबर के अंतिम सप्ताह तक Amazon Prime Video पर स्ट्रीम किया जा सकता है। हिंदी वर्जन में रिलीज हुई इस फिल्म को कम से कम थिएट्रिकल रिलीज के दो महीने बाद OTT पर लाना होगा, यही कारण है कि इसकी स्ट्रीमिंग डेट में देरी हो रही है।