Saturday, August 15, 2026

दीपिका पादुकोण बनीं भारत की पहली ‘मेंटल हेल्थ एंबेसडर’, स्वास्थ्य मंत्रालय ने सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारी

by Neha
दीपिका पादुकोण बनीं भारत की पहली 'मेंटल हेल्थ एंबेसडर', स्वास्थ्य मंत्रालय ने सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारी

दीपिका पादुकोण बनीं भारत की पहली मेंटल हेल्थ एंबेसडर, स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का काम करेंगी।

बॉलीवुड अभिनेत्री और मेंटल हेल्थ एक्टिविस्ट दीपिका पादुकोण को भारत सरकार ने देश की पहली ‘मेंटल हेल्थ एंबेसडर’ नियुक्त किया है। यह सम्मान केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) की ओर से दिया गया है। दीपिका इस नई भूमिका में देशभर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देंगी।

दीपिका पादुकोण को मिली ऐतिहासिक ज़िम्मेदारी

स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने दीपिका पादुकोण के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए इस नई साझेदारी की घोषणा की। उन्होंने कहा: “दीपिका पादुकोण के साथ यह पार्टनरशिप भारत में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने और इससे जुड़े सामाजिक कलंक को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

दीपिका का बयान: मानसिक स्वास्थ्य को लेकर मेरा मिशन मजबूत

दीपिका पादुकोण, जो कि खुद ‘लीव लव लाफ (Live Love Laugh)’ फाउंडेशन की संस्थापक हैं, ने कहा: “यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे भारत सरकार का पहला मानसिक स्वास्थ्य एंबेसडर चुना गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है। मैं इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं।”

also read: गुरुचरण सिंह की ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में वापसी?…

दीपिका पादुकोण किस तरह करेंगी काम?

अपने इस नए रोल में दीपिका पादुकोण मंत्रालय के साथ मिलकर निम्नलिखित कार्य करेंगी:

  • मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना

  • मेंटल हेल्थ से जुड़ी भ्रांतियों और सामाजिक कलंक को खत्म करना

  • लोगों को समय पर मदद लेने और रोकथाम के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करना

  • Tele-MANAS जैसी सरकारी सेवाओं का प्रचार-प्रसार करना

लीव लव लाफ फाउंडेशन का 10 साल का सफर | Deepika’s Foundation Impact

दीपिका की संस्था Live Love Laugh Foundation ने 10 वर्षों में देश के 8 राज्यों के 15 जिलों में 21,000+ से ज्यादा लोगों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी मदद दी है।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी