Thursday, October 1, 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 6 लेन वाले नंद नगरी फ्लाईओवर का किया उद्घाटन, जाम से मिलेगी राहत

by Neha
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 6 लेन वाले नंद नगरी फ्लाईओवर का किया उद्घाटन, जाम से मिलेगी राहत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 6 लेन वाले नंद नगरी फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इससे यमुनापार क्षेत्र में ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुनापार क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने नंद नगरी से गगन सिनेमा तक बने नए 6 लेन फ्लाईओवर का उद्घाटन किया, जो इलाके के लाखों परिवारों के जीवन को आसान और सुगम बनाएगा। इस फ्लाईओवर के खुलने से रोजाना लाखों वाहन बिना किसी रुकावट के गुज़रेंगे और ट्रैफिक जाम में करीब 15 मिनट की बचत होगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “नंद नगरी से गगन सिनेमा तक बने इस नव-निर्मित 6 लेन फ्लाईओवर से दिल्लीवासियों को जाम से राहत मिलेगी, कीमती समय की बचत होगी और आवागमन सुगम होगा। यह हमारी सरकार के संकल्प और तेज़ गति से काम करने का जीता-जागता उदाहरण है।”

also read: दिल्ली में मीट बिक्री पर फिर उठी रोक की मांग, बीजेपी…

नंद नगरी फ्लाईओवर का निर्माण 180 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह काम सालों से रुका हुआ था, लेकिन उनकी सरकार के सत्ता में आते ही इसे महज सात महीनों में पूरा कर दिखाया गया। उन्होंने इसे बीजेपी सरकार की गति, संकल्प और अच्छे शासन का प्रतीक बताया।

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि नंद नगरी फ्लाईओवर के अलावा दिल्ली में 12 और फ्लाईओवर जल्द ही बनकर तैयार होंगे। उन्होंने कहा, “यमुना नदी पर सभी जरूरी फ्लाईओवर और सड़क निर्माण कार्य दिल्ली सरकार द्वारा करवाए जाएंगे, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी।”

फ्लाईओवर उद्घाटन समारोह में सीएम रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, विधायक मोहन सिंह बिष्ट सहित कई अन्य नेता मौजूद थे।

You may also like

‘भाभी डायन है’! यामी गौतम की ‘नई नवेली’ में दुल्हन का खौफनाक राज खुलेगा, ट्रेलर ने मचाई हलचल ईशा रिखी का छलका दर्द, बिग बॉस से बाहर आते ही बोलीं- ‘मुझे सच में अफसोस है’, पोस्ट शेयर कर कही ये बात बिग बॉस 20: रीति तिवारी के परिवार का एकम बावा पर पलटवार, ‘सौतेले पिता’ के दावे पर भेजा कानूनी नोटिस स्वरा भास्कर का खुलासा: शादी से पहले बनना चाहती थीं मां, 2 बार कराया IVF लव गिल को गले लगाने पर आसिफ खान की पत्नी का रिएक्शन, बोलीं- ‘बस, बहुत हुआ’