यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025: जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा की, सख्त निर्देश दिए

by Neha
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025: जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा की, सख्त निर्देश दिए

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सुरक्षा, यातायात, फूड सेफ्टी और प्रचार के सख्त निर्देश दिए। जानिए कैसे होगा ग्रेटर नोएडा में आयोजन भव्य और सफल।

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में आज अहम बैठक हुई। इस बैठक में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, फूड सेफ्टी, प्रचार-प्रसार और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने इस आयोजन को प्रदेश की प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए सभी विभागों को कड़ी जिम्मेदारी सौंपी और समयबद्ध कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों को कार्य योजनाओं को सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। ट्रैफिक विभाग को साईनज की सूची तैयार करने, खराब वाहनों की पहचान कर हटाने, जेसीबी/हाइड्रा की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम की जिम्मेदारी दी गई। एआरटीओ को 100 बसों के चालकों सहित तत्काल सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

also read: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा: “अब चीन का सामान…

फूड सेफ्टी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला अभिहित अधिकारी को होटल, फूड स्टॉल और लाउंज क्षेत्रों में फूड सेफ्टी ऑफिसर्स की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश मिले। साथ ही हैलीपैड व स्टेज की साफ-सफाई, अग्निशमन व्यवस्था एवं विद्युत आपूर्ति की भी समीक्षा की गई। पार्किंग क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और नेटवर्क सुविधा के लिए रिलायंस व जियो से समन्वय किया जाएगा। अग्निशमन विभाग ने अपनी तैयारियों के लिए ड्यूटी रोस्टर आज ही देने का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी ने आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया ताकि अधिक से अधिक उद्यमी, निवेशक, विदेशी प्रतिनिधि और आम जनता इस ट्रेड शो से जुड़ सकें। मीडिया, सोशल मीडिया, होर्डिंग, पोस्टर, रेडियो सहित विभिन्न माध्यमों से प्रदेश की औद्योगिक, सांस्कृतिक और आर्थिक क्षमताओं को विश्व स्तर पर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

इस समीक्षा बैठक में एसीईओ ग्रेटर नोएडा श्रीलक्ष्मी, डीसीपी ट्रैफिक डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, एआरटीओ सियाराम वर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस बैठक के माध्यम से यह स्पष्ट हुआ कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है और सभी विभाग सहयोग के साथ कार्य कर रहे हैं।

You may also like

‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…”