Sunday, August 16, 2026

Yuvraj Singh के शागिर्द अभिषेक शर्मा ने दिखाया जलवा, 18 पारियों में बने ‘सिक्सर किंग’

by editor
Yuvraj Singh के शागिर्द अभिषेक शर्मा ने दिखाया जलवा, 18 पारियों में बने ‘सिक्सर किंग’

आज दुनिया भर के गेंदबाज जिन अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाज़ी से खौफ खाते हैं, उनकी नींव रखने वाले हैं उनके गुरु Yuvraj Singh।

Yuvraj Singh, जिन्होंने अपने दौर में छह गेंदों पर छह छक्के जड़कर क्रिकेट इतिहास में सुनहरा अध्याय लिखा था और टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनरों में शुमार हुए। अब उन्हीं की राह पर उनका चेला अभिषेक शर्मा चल पड़ा है।

अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआती 18 पारियों में ही 46 छक्के ठोक दिए हैं, जिससे वह वेस्टइंडीज के एविन लुईस के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें ‘सिक्सर किंग’ बना दिया है। खास बात यह है कि इस सूची में युवराज सिंह तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने अपनी शुरुआती 18 पारियों में 38 छक्के लगाए थे। अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई 45 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

टॉप-5 में क्रिस गेल और केएल राहुल भी शामिल हैं, जिन्होंने शुरुआती 18 पारियों में 34-34 छक्के लगाए हैं। जबकि अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज 35 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी