Monday, July 27, 2026

World Brain Tumor Day: ब्रेन ट्यूमर के आरंभिक संकेत कौन से होते हैं ,इसे पहचानने के तरीके क्या हैं?

by editor
World Brain Tumor Day: ब्रेन ट्यूमर के आरंभिक संकेत कौन से होते हैं ,इसे पहचानने के तरीके क्या हैं?

World Brain Tumor Day : ब्रेन ट्यूमर एक गंभीर रोग है, जो समय रहते इलाज न मिलने पर स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है। यह क्यों होता है, इसके शुरुआती संकेत कौन से हैं और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है

हर साल 8 जून को विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाया जाता है ताकि लोगों को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक किया जा सके। ब्रेन ट्यूमर सामान्यतः उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या मानी जाती है, लेकिन यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है। अगर इसका समय रहते इलाज न हो तो यह जानलेवा साबित हो सकता है। आखिर ब्रेन ट्यूमर क्यों होता है, इसके शुरुआती संकेत क्या हैं और इससे कैसे बचा जाए , इन सभी पहलुओं पर विशेषज्ञों की राय जान लेते हैं।

World Brain Tumor Day ,ब्रेन ट्यूमर मस्तिष्क की कोशिकाओं के अनियंत्रित रूप से बढ़ने के कारण होता है। यह कैंसरयुक्त (मैलिग्नेंट) और गैर-कैंसरयुक्त (बेनाइन) दोनों हो सकता है। कुछ ट्यूमर बहुत धीरे-धीरे बढ़ते हैं, जबकि कुछ बहुत आक्रामक होते हैं और जानलेवा हो सकते हैं। अक्सर लोग इसके शुरुआती लक्षणों को मामूली समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं। सिर दर्द होने पर पेनकिलर ले लेते हैं, लेकिन जब दर्द नहीं रुकता और हालत बिगड़ती है, तब अस्पताल का रुख करते हैं। इसलिए जरूरी है कि समय रहते लक्षणों को पहचानें।

ब्रेन ट्यूमर के संभावित लक्षण:

  • सुबह के वक्त लगातार सिरदर्द होना
  • बिना किसी वजह के मितली या उल्टी
  • पहली बार दौरे (सीज़र) पड़ना
  • देखने, सुनने या बोलने में परेशानी
  • संतुलन की कमी या चलने में कठिनाई
  • स्वभाव में बदलाव, चिड़चिड़ापन
  • याददाश्त में गिरावट या भ्रम की स्थिति

ब्रेन ट्यूमर की पहचान और इलाज अब आसान:
आज के दौर में ब्रेन ट्यूमर की पहचान आधुनिक तकनीकों जैसे फंक्शनल MRI और PET स्कैन से संभव है, जिससे ट्यूमर की सटीक स्थिति पता चलती है। इलाज के लिए अब मिनिमल इनवेसिव सर्जरी उपलब्ध है जो कम जटिलता और तेज रिकवरी प्रदान करती है। CyberKnife जैसी एडवांस्ड तकनीक ने इलाज को और भी आसान और प्रभावी बना दिया है। इस रोग के इलाज में न्यूरोसर्जन, न्यूरोलॉजिस्ट, रेडिएशन विशेषज्ञ और रिहैब टीम मिलकर काम करते हैं।

You may also like

वायरल हुआ अनुराग का वीडियो, पत्नी पर लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप ‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा