Saturday, April 18, 2026

आईपीएल 2025 से बाहर होने के बावजूद Mumbai Indians को करोड़ों रुपये का इनाम मिलेगा।

by editor
आईपीएल 2025 से बाहर होने के बावजूद Mumbai Indians को करोड़ों रुपये का इनाम मिलेगा।

आईपीएल 2025 के क्वालिफायर 2 मैच में Mumbai Indians और पंजाब किंग्स आमने-सामने आईं, जिसमें मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इसके बावजूद टीम को करोड़ों रुपए का इनाम मिलेगा।

आईपीएल 2025 के क्वालिफायर 2 में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जहां पंजाब किंग्स ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में पहुंचने का सफर तय किया। हालांकि Mumbai Indians इस हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई, लेकिन अपने बेहतरीन प्रदर्शन के कारण उन्हें इस सीजन में करोड़ों रुपये का पुरस्कार राशि दी जाएगी।

इस सीजन की प्राइज मनी को लेकर बीसीसीआई की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि आईपीएल 2025 की पुरस्कार राशि पिछले साल की तरह ही रहेगी। इस बार कुल पुरस्कार राशि लगभग 46.5 करोड़ रुपए हो सकती है, जो टूर्नामेंट में टॉप-4 टीमों के बीच वितरित की जाएगी।

पिछले साल तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 7 करोड़ रुपए का इनाम मिला था। इस बार Mumbai Indians ने भी सीजन तीसरे स्थान पर समाप्त किया है, इसलिए उन्हें उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 7 करोड़ रुपए की प्राइज मनी दी जाएगी।

Mumbai Indians ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त खेल दिखाया और एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हराकर क्वालिफायर 2 में पहुंच गई थी। हालांकि, पंजाब किंग्स के खिलाफ वे अपनी अच्छी फॉर्म को जारी नहीं रख सके। इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए, लेकिन इस लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव नहीं कर पाई।

Mumbai Indians के लिए यह हार खासे कड़वी साबित हुई है। आईपीएल में यह पहली बार हुआ है जब मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से ज्यादा रन बनाए, लेकिन फिर भी मैच हार गई। इससे पहले टीम 18 बार 200 से ऊपर के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव कर चुकी थी।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा