Saturday, August 29, 2026

Lok Sabha Elections 2024 के पांचवें चरण में 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में 695 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे

by editor
Lok Sabha Elections 2024 के पांचवें चरण में 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में 695 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे

 Lok Sabha Elections 2024: पांचवें चरण में 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों के 49 संसदीय क्षेत्रों के लिए 1586 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों के 695 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में होने वाले मतदान के लिए 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों के 49 संसदीय क्षेत्रों के लिए कुल 1586 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। सभी 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में पांचवें चरण के लिए नामांकन-पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 मई, 2024 थी। दाखिल किए गए सभी नामांकन-पत्रों की जांच के बाद, 749 नामांकन-पत्र वैध पाए गए।

पांचवें चरण में, महाराष्ट्र के 13 संसदीय क्षेत्रों में अधिकतम 512 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए थे। इसके बाद, उत्तर प्रदेश के 14 संसदीय क्षेत्रों में 466 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए थे। झारखंड के 4-चतरा संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 69 नामांकन-पत्र प्राप्त हुए और इसके बाद उत्तर प्रदेश के 35-लखनऊ संसदीय क्षेत्र में 67 नामांकन-पत्र प्राप्त हुए। पांचवें चरण के लिए एक संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 14 है।

लोकसभा चुनाव 2024 के आम चुनाव के पांचवें चरण के लिए राज्य/केन्द्रशासित प्रदेशवार विवरण:

राज्य/केन्द्रशासित प्रदेशपांचवें चरण में संसदीय क्षेत्रों की संख्याप्राप्त हुए नामांकन पत्रों की संख्यानामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध उम्मीदवारों की संख्यानामांकन वापसी के बादचुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम संख्या
बिहार51648280
जम्मू एवं कश्मीर1382322
झारखंड31485754
लद्दाख1853
महाराष्ट्र13512301264
ओडिशा5874140
उत्तर प्रदेश14466147144
पश्चिम बंगाल71639388
कुल491586749695

SOURCEhttps://pib.gov.in/

You may also like

Leave a Comment

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम