19 साल की Divya Deshmukh ने रचा इतिहास, बनीं चेस वर्ल्ड कप विजेता

19 साल की Divya Deshmukh ने रचा इतिहास, बनीं चेस वर्ल्ड कप विजेता

भारत की युवा शतरंज खिलाड़ी Divya Deshmukh  ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए महिला चेस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। जॉर्जिया के बाटुमी में आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल में उन्होंने देश की ही अनुभवी ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी को हराकर जीत हासिल की। इसके साथ ही दिव्या, यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

Divya Deshmukh इससे पहले भी जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीत चुकी हैं और भारत को चेस ओलंपियाड का खिताब दिलाने में भी उनका अहम योगदान रहा है। अब इस नई उपलब्धि के साथ वो देश की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर बन गई हैं।

फाइनल में दिखा युवा जोश बनाम अनुभव का मुकाबला
लगभग तीन हफ्तों तक चले इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में Divya Deshmukh और कोनेरू आमने-सामने थीं। पहले दोनों क्लासिकल मुकाबले ड्रॉ रहे, जिसके बाद टाईब्रेक में खिताब का फैसला हुआ। रैपिड फॉर्मेट में अनुभवी कोनेरू को बढ़त मिलने की उम्मीद थी, लेकिन दिव्या ने अपनी रणनीति से उन्हें चकमा दिया और जीत दर्ज की।

टाईब्रेक में दिव्या ने कोनेरू को उनके ही खेल में मात दी और मैच जीतकर इतिहास रच दिया। महज 19 साल की उम्र में उन्होंने देश का नाम गर्व से ऊंचा किया।

Divya Deshmukh की सफलता की कहानी
पिछले डेढ़ साल में दिव्या ने लगातार तीन बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। जूनियर चेस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के बाद उन्होंने बुडापेस्ट में भारत को चेस ओलंपियाड जितवाया और व्यक्तिगत गोल्ड मेडल भी हासिल किया। अब वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ उन्होंने साबित कर दिया कि वे भारतीय शतरंज का भविष्य हैं।

Divya Deshmukh की जीत पर देश गर्वित
फाइनल में मिली यह जीत सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह भारतीय महिला शतरंज की नई शुरुआत भी है। भारत की पहली महिला ग्रैंडमास्टर को हराकर यह खिताब जीतना, दिव्या की क्षमता और मेहनत दोनों को दर्शाता है। अब उनकी गिनती देश की दिग्गज खिलाड़ियों में होने लगी है।

Related posts

पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया; डिकॉक का शतक गया बेकार

IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी