Sunday, September 6, 2026

बिहार में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीन जनसभाएं, भाजपा और NDA के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

by Neha
बिहार में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीन जनसभाएं, भाजपा और NDA के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिहार में तीन जनसभाएं करेंगे। मोतिहारी, पिपरा और गया जिले के अतरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और एनडीए के लिए करेंगे प्रचार।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिहार में भाजपा और NDA के समर्थन में तीन महत्वपूर्ण जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान का हिस्सा है, जिसमें मुख्यमंत्री जनता से पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटाएंगे।

also read: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वंदे मातरम के 150वीं…

मुख्यमंत्री की पहली जनसभा पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र में स्पोर्ट्स क्लब में दोपहर 12:30 बजे से होगी। इसके बाद योगी आदित्यनाथ पिपरा विधानसभा क्षेत्र में तिरहुत हाई स्कूल मेहसी में दोपहर 1:45 बजे से दूसरी सभा को संबोधित करेंगे। तीसरी और अंतिम जनसभा गयाजी जिले के अतरी विधानसभा क्षेत्र में खेल मैदान उच्च विद्यालय बेला गतरी में दोपहर 3:20 बजे से होगी।

योगी आदित्यनाथ अब तक बिहार में कुल 24 जनसभाओं और एक रोड शो कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वाराणसी में सुबह के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सीधे बिहार के प्रचार अभियान में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह अभियान भाजपा और NDA की ताकत दिखाने के साथ-साथ स्थानीय जनता को चुनावी संदेश देने का प्रमुख माध्यम है।

You may also like

आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?