Tuesday, August 18, 2026

क्या Team India की जर्सी पर 65 हजार करोड़ की कंपनी का लोगो नजर आएगा?

by editor
क्या Team India की जर्सी पर 65 हजार करोड़ की कंपनी का लोगो नजर आएगा?

एशिया कप 2025 से ठीक पहले BCCI के सामने स्पॉन्सरशिप का संकट खड़ा हो गया है। ऑनलाइन मनी गेम्स पर बैन लगाने वाले नए कानून के चलते Team India का मौजूदा टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम-11 करार से पीछे हट गया है। यह डील 2023 में तीन साल के लिए हुई थी और 2026 तक चलनी थी, लेकिन हालात बदलने के कारण इसे बीच में ही खत्म करना पड़ा। BCCI सचिव देवजीत साइकिया ने साफ कर दिया है कि अब बोर्ड इस तरह की कंपनियों से कोई समझौता नहीं करेगा।

ऐसे में Team India एशिया कप में बिना स्पॉन्सर के मैदान पर उतर सकती है, अगर BCCI समय रहते कोई नया करार नहीं करती। इस बीच जापान की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा ने स्पॉन्सरशिप में रुचि दिखाई है। भारत में टोयोटा किर्लोस्कर के साथ साझेदारी में काम कर रही यह कंपनी पिछले वित्त वर्ष में 56,500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी है।

टोयोटा पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमों के साथ जुड़ चुकी है। इसके अलावा एक फिन-टेक कंपनी भी टीम इंडिया की स्पॉन्सरशिप में दिलचस्पी दिखा रही है, हालांकि उसका नाम फिलहाल उजागर नहीं हुआ है। अब देखना होगा कि BCCI किस कंपनी के साथ समझौता करती है, लेकिन एशिया कप शुरू होने से पहले बोर्ड को हर हाल में फैसला लेना होगा।

You may also like

ट्रेन कांड में गलत फंसीं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, 400 कॉल्स ने किया परेशान ‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing…