गर्मियों में मसल्स में cramps क्यों आते हैं और इससे राहत कैसे पाएं?

by editor
गर्मियों में मसल्स में cramps क्यों आते हैं और इससे राहत कैसे पाएं?

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में कई लोगों को मांसपेशियों में खिंचाव या ऐंठन की परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन आखिर ये cramps क्यों होती है? इसके शुरुआती संकेत क्या हो सकते हैं ।

गर्मियों में मांसपेशियों में ऐंठन होना एक आम समस्या है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जो नियमित रूप से वर्कआउट या शारीरिक गतिविधियां करते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या इसकी वजह सिर्फ गर्मी है या इसके पीछे और भी कारण छिपे हैं? इस बारे में थोड़ा विस्तार से समझते हैं। दरअसल, इस मौसम में मांसपेशियों में ऐंठन की प्रमुख वजह शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होती है। गर्मी के दौरान अधिक पसीना और यूरिन के माध्यम से शरीर से जरूरी नमक और मिनरल्स बाहर निकल जाते हैं, जिससे यह समस्या होती है।

शरीर में पानी की कमी से मांसपेशियों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है, जिससे cramps की समस्या पैदा हो जाती है। मेडिकल भाषा में इसे ‘हीट cramps ’ कहा जाता है। इसका प्रमुख लक्षण मांसपेशियों में खिंचाव या सख्त महसूस होना होता है। शुरुआत में इसका दर्द हल्का होता है, लेकिन धीरे-धीरे यह तेज़ हो सकता है। कई बार यह दर्द पैरों की उंगलियों से शुरू होकर पूरे पैरों में फैल जाता है। गर्मियों में जब कोई व्यक्ति ज़्यादा देर तक या तेज़ एक्सरसाइज करता है, तब हीट cramps की आशंका बढ़ जाती है।

किन लोगों को होता है ज्यादा खतरा?
कुछ खास लोग इस परेशानी से अधिक प्रभावित हो सकते हैं। साल 2001 से 2010 के बीच दुनियाभर में लगभग 28,000 लोग मांसपेशियों में गर्मी से होने वाली ऐंठन के कारण अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें पुरुषों की संख्या महिलाओं की तुलना में अधिक थी। ये वे लोग थे जो या तो अधिक समय तक गर्म वातावरण में रहे थे या फिर अत्यधिक शारीरिक मेहनत कर रहे थे। गौर करने वाली बात यह है कि ये आंकड़े सिर्फ हीट cramps से जुड़े हैं, इनमें हीट स्ट्रोक वाले मरीज शामिल नहीं हैं।

मांसपेशियों की cramps से राहत पाने के लिए क्या करें?

  • दिनभर में कम से कम आठ गिलास पानी पीना ज़रूरी है, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।

  • वर्कआउट के बाद शरीर को पर्याप्त आराम दें।

  • बहुत भारी व्यायाम से बचें और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें।

  • यदि दर्द लंबे समय तक बना रहता है, तो डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।

  • बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी पेनकिलर न लें।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप