Sachin और सहवाग को आउट करने वाले गेंदबाज को लोग गालियां क्यों दे रहे हैं

Sachin और सहवाग को आउट करने वाले गेंदबाज को लोग गालियां क्यों दे रहे हैं

कभी Sachin और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों को आउट कर वाहवाही लूटने वाले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शब्बीर अहमद खान अब सोशल मीडिया पर आलोचना के शिकार हो गए हैं। हाल ही में भारत की ओवल टेस्ट में इंग्लैंड पर 6 रन से मिली ऐतिहासिक जीत पर शब्बीर ने गंभीर आरोप लगाए कि भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने गेंद से छेड़छाड़ की।

शब्बीर ने ट्वीट कर दावा किया कि दोनों गेंदबाजों ने गेंद पर वैसलीन लगाकर रिवर्स स्विंग हासिल की, जिससे भारत को जीत मिली। उन्होंने यहां तक कहा कि उस गेंद की लैब में जांच होनी चाहिए। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कुछ यूज़र्स ने उन्हें मानसिक जांच के लिए पागलखाने भेजने तक की बात कह दी। वहीं, कई लोगों ने उनके अतीत को याद दिलाते हुए कहा कि खुद शब्बीर संदिग्ध बॉलिंग एक्शन के कारण बैन हो चुके हैं।

शब्बीर का करियर और विवाद
शब्बीर अहमद ने पाकिस्तान के लिए 10 टेस्ट में 51 विकेट झटके थे, लेकिन 2005 में उनका करियर तब खत्म हो गया जब उनके एक्शन को अवैध करार दिया गया। आईसीसी की रिपोर्ट में उनकी कोहनी 15 डिग्री से ज्यादा मुड़ती पाई गई, जो नियमों के खिलाफ है।

उन्होंने भारत के खिलाफ 2004 के पेशावर वनडे में तीन विकेट लिए थे, जिनमें Sachin और सहवाग भी शामिल थे। हालांकि अब वही गेंदबाज अपने विवादित बयानों के चलते ट्रोल हो रहे हैं।

कोच पद से भी इस्तीफा दिया
2024 में शब्बीर ने डेरा गाजी खान के कोच पद से इस्तीफा दे दिया था, उन्होंने PCB पर पक्षपात और राजनीति का आरोप लगाया था।

Related posts

IPL इतिहास में केएल राहुल का रिकॉर्ड: तीन अलग-अलग टीमों के लिए 1,000+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

IPL 2028 में बड़ा बदलाव, अब 74 नहीं खेले जाएंगे 94 मैच, फैंस को मिलेगा ज्यादा रोमांच

टीम इंडिया टी20 कप्तानी में बड़ा बदलाव? सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को मिल सकती है कमान