एशिया कप 2025: Suryakumar Yadav टूर्नामेंट से बाहर, अब किसे सौंपी जा सकती है कप्तानी?

एशिया कप 2025: Suryakumar Yadav टूर्नामेंट से बाहर, अब किसे सौंपी जा सकती है कप्तानी?

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है और टीम इंडिया का स्क्वॉड अगस्त के तीसरे हफ्ते में घोषित होने की उम्मीद है। लेकिन उससे पहले सबसे बड़ा सवाल यही है अगर Suryakumar Yadav फिट नहीं हुए, तो टीम की कमान किसे सौंपी जाएगी?

फिटनेस को लेकर बना हुआ है सस्पेंस

टी20 टीम के नियमित कप्तान Suryakumar Yadav इस समय एनसीए में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए दलीप ट्रॉफी से भी नाम वापस ले लिया है। हालांकि उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी शुरू कर दी है, लेकिन उनकी फाइनल फिटनेस रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

कप्तान के संभावित विकल्प

यदि Suryakumar Yadav कप तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाते, तो टीम को नया कप्तान चुनना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुभमन गिल इस रेस में सबसे आगे हैं। अगर उन्हें स्क्वॉड में शामिल किया जाता है और सूर्यकुमार बाहर रहते हैं, तो गिल को कप्तानी दी जा सकती है।

श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल भी दावेदार

श्रेयस अय्यर को लेकर भी चर्चा है कि उन्हें स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है, तो वो न केवल कप्तानी के लिए एक विकल्प बनेंगे बल्कि बल्लेबाजी क्रम में Suryakumar Yadav की जगह नंबर 4 पर भी फिट हो सकते हैं।

वहीं अक्षर पटेल भी एक और विकल्प के रूप में देखे जा रहे हैं। टी20 क्रिकेट में अक्षर एक भरोसेमंद ऑलराउंडर हैं और उन्हें कप्तानी का भी अनुभव है, इसलिए उन्हें भी मौका मिल सकता है। अब सबकी निगाहें Suryakumar Yadav की फिटनेस रिपोर्ट पर टिकी हैं। अगर वो समय रहते फिट नहीं हो पाते, तो टीम मैनेजमेंट के सामने कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला लेना होगा।

Related posts

IPL इतिहास में केएल राहुल का रिकॉर्ड: तीन अलग-अलग टीमों के लिए 1,000+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

IPL 2028 में बड़ा बदलाव, अब 74 नहीं खेले जाएंगे 94 मैच, फैंस को मिलेगा ज्यादा रोमांच

टीम इंडिया टी20 कप्तानी में बड़ा बदलाव? सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को मिल सकती है कमान