India vs Spain hockey match: कब, कहां और कैसे देखें सकते हैं, स्पेन के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है

India vs Spain hockey match: कब, कहां और कैसे देखें सकते हैं, स्पेन के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है

India vs Spain: आज स्पेन की मेंस हॉकी टीम का मुकाबला भारतीय मेंस हॉकी टीम के साथ है। यह मुकाबला जीतने वाली टीम ब्रांज मेडल जीतेगी।

India vs. Spain Bronze Medal Match: 8 अगस्त, भारतीय मेंस हॉकी टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। भारतीय टीम को अब पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतने का सुनहरा अवसर मिल गया है। स्टेड यवेस डु मनोइर ग्राउंड में दोनों टीमों के बीच यह दिलचस्प मुकाबला खेला जाएगा। इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले, देश के हॉकी प्रशंसक मैच को कब और कैसे देख सकते हैं:

पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रांज मेडल के लिए किस टीम से भिड़ेगी भारतीय मेंस हॉकी टीम?
पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रांज मेडल के लिए भारतीय मेंस हॉकी टीम का मुकाबला स्पेन मेंस हॉकी टीम के साथ है.

ब्रांज मेडल का मुकाबला किस दिन खेला जाएगा?

8 अगस्त को स्पेन और भारत की टीम ब्रांज मेडल के लिए भिड़ेंगे। दोनों टीमों का मैच शाम 5.30 बजे मुकाबला शुरू होगा।

मैच किस वेन्यू पर खेला जाएगा?

यवेस डु मनोइर स्टेडियम में आज भारत और स्पेन की टीम ब्रांज मेडल के लिए खेलेंगे।

देश में कहां देखने को मिलेगा भारत और स्पेन के बीच मुकाबला?

भारत और स्पेन के बीच खेल को स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क पर देख सकते हैं। आप जियो सिनेमा ऐप पर मैच का लाइव प्रसारण भी देख सकते हैं।

पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारत की हॉकी टीम

गोलकीपर: श्रीजेश

डिफेंडर: जर्मनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित और संजय।

मिडफील्डरों:  राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह और विवेक सागर प्रसाद शामिल हैं।

फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह और गुरजंत सिंह।

अल्टरनेट एथलीट्स:  नीलकंठ शर्मा, जुगराज सिंह, कुष्ण बहादुर पाठक।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और स्पेन की मेंस हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के बाद से 9 बार आमने-सामने हुआ है। इस दौरान भारतीय टीम ने 5 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है। इसमें से दो जीत शूटआउट में हुई हैं।

Related posts

पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया; डिकॉक का शतक गया बेकार

IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी