WhatsApp Feature Update: WhatsApp ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पैरेंट-मैनेज्ड अकाउंट्स लॉन्च किए। जानें कैसे माता-पिता देख पाएंगे बच्चों की चैट और कौन-कौन से फीचर्स होंगे शामिल।
WhatsApp Feature Update: मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने छोटे बच्चों के लिए नए पैरेंट-मैनेज्ड अकाउंट्स लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह फीचर 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें केवल कॉलिंग और मैसेजिंग जैसे बेसिक फीचर्स होंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर माता-पिता का पूरा नियंत्रण रहे। अगले कुछ महीनों में यह नया फीचर यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।
बच्चों के अकाउंट कैसे काम करेंगे?
व्हाट्सऐप के नए पैरेंट-मैनेज्ड अकाउंट्स में डिफॉल्ट सेटिंग्स और पैरेंटल कंट्रोल होंगे। माता-पिता यह तय कर सकेंगे कि उनके बच्चे किन लोगों से चैट कर सकते हैं और किन ग्रुप्स में ऐड होंगे। प्राइवेसी सेटिंग्स को भी माता-पिता मैनेज कर सकेंगे। ध्यान रहे कि बच्चों की वन-टू-वन चैट और व्यक्तिगत मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे और पूरी तरह प्राइवेट रहेंगे।
इन अकाउंट्स में मेटा एआई, चैनल, स्टेटस और व्यू-वन फीचर्स उपलब्ध नहीं होंगे, ताकि बच्चों की कम्यूनिकेशन सुरक्षित और सिंपल रहे।
also read: BSNL Kavach Feature: महिलाओं की सुरक्षा के लिए BSNL ने…
पैरेंट्स के डिवाइस से होगा अकाउंट लिंक
बच्चों के अकाउंट्स को सेटअप करने के लिए माता-पिता को अपना और बच्चे का डिवाइस पास रखना होगा। दोनों अकाउंट्स QR कोड के माध्यम से लिंक होंगे। एक बार सेटअप होने के बाद माता-पिता अनजान कॉन्टैक्ट से आई मैसेज रिक्वेस्ट को रिव्यू कर पाएंगे।
WhatsApp पेड सब्सक्रिप्शन भी जल्द
व्हाट्सऐप पर पेड सब्सक्रिप्शन प्लान “WhatsApp Plus” की टेस्टिंग चल रही है। इसमें नए स्टिकर्स, थीम, चैट इंटरफेस और ऐप आइकन जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि कॉलिंग, मैसेजिंग और फाइल शेयरिंग जैसी बेसिक सेवाएं फ्री ही रहेंगी। यह फीचर एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर आने वाले महीनों में उपलब्ध होगा।