Toothache किस समस्या का संकेत है और इससे बचाव के तरीके क्या हैं?

Toothache किस समस्या का संकेत है और इससे बचाव के तरीके क्या हैं?

अचानक होने वाला Toothache और मसूड़ों की सूजन को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि यह कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। अक्सर लोग इसे ठंडा, मीठा या चिपचिपा खाने से जुड़ी साधारण परेशानी समझते हैं, लेकिन बार-बार होने वाला या दवा के बाद भी लौट आने वाला दर्द दांतों की सड़न, मसूड़ों की बीमारी, दांतों में दरार या गलत ब्रशिंग आदतों का नतीजा हो सकता है।

Toothache  : कैविटी और गम डिजीज इसके सबसे आम कारण हैं। मसूड़ों में सूजन या पस, दांतों की पकड़ ढीली करना, हार्ड ब्रश का इस्तेमाल, ब्रश करते समय जरूरत से ज्यादा दबाव डालना, बार-बार दांत पीसना—ये सभी दांत दर्द की वजह बन सकते हैं। इतना ही नहीं, यह दर्द कभी-कभी हृदय रोग, साइनस संक्रमण या न्यूरोलॉजिकल समस्या का लक्षण भी हो सकता है।

Toothache : बचाव के लिए ज़रूरी है कि दिन में दो बार सही तरीके से ब्रश करें, डेंटल फ्लॉस का इस्तेमाल करें, मीठा या चिपचिपा खाने के बाद कुल्ला करें, और हर छह महीने में दंत चिकित्सक से जांच कराएं। अगर दर्द लगातार बना रहे, मसूड़ों से खून आए या जबड़े में भारीपन महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर सतर्क रहकर न सिर्फ दांतों का दर्द दूर किया जा सकता है, बल्कि बड़ी बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

Related posts

Breast Cancer in Young Women: युवतियों में क्यों बढ़ रहा ब्रेस्ट कैंसर? जानें कारण और शुरुआती लक्षण जिन्हें अक्सर नजरअंदाज किया जाता है

Hantavirus symptoms: सामान्य बुखार बन सकता है जानलेवा इमरजेंसी, जानें शुरुआती लक्षण और फैलने का तरीका

Hypertension Exercise Tips: हाई ब्लड प्रेशर में भारी वजन उठाना खतरनाक, जानें सुरक्षित वर्कआउट और जरूरी सावधानियां