WCL 2025: अंतिम ओवर में लगे तीन छक्कों ने पाकिस्तान को दिलाई जीत, रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 5 रन से हराया

WCL 2025: अंतिम ओवर में लगे तीन छक्कों ने पाकिस्तान को दिलाई जीत, रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 5 रन से हराया

WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के दूसरे सीजन की शुरुआत पाकिस्तान ने धमाकेदार अंदाज में की। पहले मुकाबले में उसने इंग्लैंड को 5 रनों से मात देकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज़ किया। एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेले गए इस रोमांचक मैच में पाकिस्तान की जीत में आखिरी ओवर में लगे तीन बड़े छक्कों ने अहम भूमिका निभाई। कप्तान मोहम्मद हफीज की अर्धशतकीय पारी और आमेर यामीन की तेज़तर्रार बल्लेबाज़ी ने टीम को मज़बूत स्कोर तक पहुंचाया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने 20 जुलाई को होने वाले भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले कड़ा संदेश दे दिया है।

पाकिस्तान की पारी में शानदार पलटवार

WCL 2025: पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और टीम ने शुरुआती तीन विकेट जल्दी गंवा दिए। लेकिन कप्तान हफीज ने 34 गेंदों में 54 रन ठोककर टीम को संभाला। अंत में आमेर यामीन और सोहेल खान ने आखिरी ओवर में तीन छक्कों की मदद से 22 रन जोड़कर स्कोर 161 तक पहुंचाया।

इंग्लैंड की पारी रह गई पीछे

161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने धीमी शुरुआत की। फिल मस्टर्ड की 58 रन की पारी में 51 गेंदें लग गईं, जिससे रनरेट दबाव में आ गई। इयान बेल ने 51* रन बनाए, लेकिन इंग्लिश टीम आखिरी ओवर में जरूरी 15 रन नहीं बना सकी और सिर्फ 155 रन पर सिमट गई।

गेंदबाज़ी में पाकिस्तान का संतुलन

पाकिस्तान की ओर से रुमान रईस, सोहेल तनवीर और आमेर यामीन ने एक-एक विकेट झटके। इंग्लैंड की टीम के लिए अंतिम ओवर में 22 रन खर्च करना भारी पड़ गया और वो मुकाबला सिर्फ 5 रन से हार गई।

Related posts

पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया; डिकॉक का शतक गया बेकार

IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी