Tuesday, May 12, 2026

War 2: ऋतिक रोशन की 400 करोड़ की फिल्म में दिखेगा AI का जादू, फैंस के लिए तैयार है खास सरप्राइज

by editor
War 2: ऋतिक रोशन की 400 करोड़ की फिल्म में दिखेगा AI का जादू, फैंस के लिए तैयार है खास सरप्राइज

ऋतिक रोशन की हाई-बजट फिल्म War 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही शानदार रिस्पॉन्स पा रहा है। पहले पार्ट की तरह इसे भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। जहां War 2 (2019) में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी ने दर्शकों को रोमांचित किया था, वहीं इस बार उनके अपोजिट साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर नजर आएंगे। ट्रेलर में दोनों के बीच जबरदस्त टकराव ने पहले ही दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है।

War 2 : फिल्म का बजट लगभग 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और इसमें AI टेक्नोलॉजी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हुआ है। YRF ने विजुअल इफेक्ट्स और मिक्स्ड रियलिटी का बेहतरीन अनुभव देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक कि ऋतिक रोशन के तेलुगू वर्जन की डबिंग के लिए भी AI का सहारा लिया गया, ताकि उनकी आवाज़ के टोन और बेस को पूरी तरह मैच किया जा सके। वहीं, जूनियर एनटीआर ने तेलुगू और हिंदी दोनों वर्जन की डबिंग खुद की है।

दिलचस्प बात यह है कि जूनियर एनटीआर ने फिल्म के तेलुगू डायलॉग्स भी लिखे हैं और उन्हें बेहतर बनाने के लिए एक टीम के साथ मिलकर काम किया है। दोनों स्टार्स इस फिल्म को परफेक्शन के साथ पेश करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।

War 214 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले पार्ट का बजट करीब 150-170 करोड़ रुपये था और उसने वर्ल्डवाइड 471 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब देखना होगा कि AI के तड़के और दमदार स्टारकास्ट के साथ दूसरा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाता है।

You may also like

एल्विश यादव को 10 करोड़ की धमकी, साथ ही मिली जान से मारने की धमकी रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी