Friday, August 28, 2026

Asia Cup 2025 के लिए टीम इंडिया का चयन जल्द किया जाएगा, जानें इसकी तारीख

by editor
Asia Cup 2025 के लिए टीम इंडिया का चयन जल्द किया जाएगा, जानें इसकी तारीख

Asia Cup 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होगी और टीम इंडिया का ऐलान अगस्त के तीसरे हफ्ते में किया जा सकता है। , इस टूर्नामेंट से शुभमन गिल की T20 टीम में वापसी संभव है। गिल लंबे समय से भारत की T20 टीम से बाहर हैं और उन्होंने पिछला T20 मैच पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ खेला था। गिल के साथ यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के नाम भी चयन की दौड़ में हैं।

यशस्वी जायसवाल भी वनडे और T20 शेड्यूल के कारण टीम से बाहर रहे हैं, लेकिन एशिया कप के लिए उनके चयन पर विचार हो सकता है। टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर के बीच UAE में होगा और फाइनल तक पहुंचने पर भारत को छह मैच खेलने पड़ सकते हैं। यशस्वी ने भी आखिरी बार जुलाई 2024 में श्रीलंका के खिलाफ T20 खेला था।

 जिन्होंने आईपीएल में गिल के साथ गुजरात टाइटंस के लिए शानदार साझेदारी की थी, का नाम भी चर्चा में है। हालांकि उन्होंने अब तक सिर्फ एक T20, जुलाई 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला है। सवाल यह है कि तीनों ही खिलाड़ी ओपनिंग करते हैं, तो चयनकर्ताओं को संतुलन बनाना होगा।

अभिषेक शर्मा, जो पहले से टीम में मौजूद हैं और वर्तमान में T20 फॉर्मेट के विश्व नंबर-1 बल्लेबाज हैं, के साथ ओपनिंग में किसे मौका मिलेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

एशिया कप के बाद 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज शुरू होगी, इसलिए चयनकर्ताओं के फैसले पर शेड्यूल का भी असर पड़ सकता है।

You may also like

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम