Tuesday, May 12, 2026

Honor और Realme के बाद Vivo भी ला रहा 10,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन

by ekta
Honor और Realme के बाद Vivo भी ला रहा 10,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन

Honor और Realme के बाद Vivo भी 10,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। जानें इसके फीचर्स, बैटरी कैपेसिटी और लॉन्च की संभावित डेट।

Honor और Realme के बाद अब Vivo भी 10,000mAh की बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस साल मार्केट में कई कंपनियों की तरफ से हाई-कैपेसिटी बैटरी वाले फोन आने की उम्मीद है। फिलहाल 7,000mAh, 7,300mAh और 8,000mAh बैटरी वाले फोन बाजार में आम हैं, लेकिन अब इनकी जगह 10,000mAh और उससे बड़ी बैटरी वाले फोन लेने वाले हैं।

Vivo की 10,000mAh बैटरी की खासियत

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, Vivo के नए फोन की रेटेड बैटरी कैपेसिटी 10,000mAh होगी, लेकिन असल में यह 11,000-12,000mAh के करीब हो सकती है। फोन में 4.53V की सिंगल-सेल सिलिकॉन बैटरी टेस्ट की जा रही है। सिलिकॉन बैटरी ग्रेफाइट बैटरी की तुलना में ज्यादा एनर्जी स्टोर कर सकती है, जिससे फोन का साइज बढ़ाए बिना बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

also read: WhatsApp लाने जा रही है नया फीचर: SIM बाइंडिंग से जुड़े…

Honor और Realme का धमाका

पिछले साल सबसे पहले Honor ने 10,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च किया था। इसके बाद Realme ने भी जनवरी में 10,000mAh की बैटरी वाला स्मार्टफोन पेश किया। Realme ने तो 15,000mAh बैटरी वाले फोन की झलक भी दिखा दी है।

सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के फायदे और चुनौतियां

सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के आने से फोन की बैटरी कैपेसिटी बढ़ गई है। हालांकि, हीट मैनेजमेंट, चार्जिंग बिहेवियर और ड्यूरैबिलिटी को लेकर कुछ तकनीकी चिंताएं अभी भी बनी हुई हैं। इसी कारण Apple और Samsung फिलहाल सिलिकॉन बैटरी का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं।

You may also like

एल्विश यादव को 10 करोड़ की धमकी, साथ ही मिली जान से मारने की धमकी रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी