Redmi ने भारत में अपने नए डिवाइस को लेकर बड़ा टीजर जारी किया है, जिससे टेक मार्केट में हलचल तेज हो गई है। कंपनी ने अभी तक इसका नाम आधिकारिक रूप से नहीं बताया है, लेकिन यह साफ कर दिया गया है कि यह डिवाइस जल्द ही Amazon India पर उपलब्ध होगा।
क्या है Redmi का नया टीजर?
Redmi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने नए अपकमिंग डिवाइस का टीजर शेयर किया है। इसमें डिवाइस को खास तौर पर “स्पीड” और “परफॉर्मेंस” पर फोकस्ड बताया गया है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह एक स्मार्टफोन होगा, टैबलेट होगा या किसी नई सीरीज का हिस्सा।
Amazon और Xiaomi पर माइक्रोसाइट लाइव
Amazon India और Xiaomi India दोनों प्लेटफॉर्म्स पर इस नए डिवाइस के लिए माइक्रोसाइट्स लाइव कर दी गई हैं। इन पेजों पर भी फिलहाल केवल स्पीड और परफॉर्मेंस का संकेत दिया गया है, लेकिन कोई स्पेसिफिकेशन या नाम सामने नहीं आया है। Amazon की माइक्रोसाइट पर “Redmi S” टेक्स्ट भी दिखाई दे रहा है, जिससे यूजर्स में कयासों का दौर शुरू हो गया है।
also read: Jio का 749 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान: Netflix, Prime…
क्या होगी नई Turbo सीरीज?
टेक एक्सपर्ट्स और सोशल मीडिया पर चर्चा है कि यह डिवाइस Redmi की Turbo सीरीज का हिस्सा हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने भारत में अभी तक Turbo ब्रांडिंग के साथ कोई स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया है। चीन में Redmi Turbo सीरीज पहले से मौजूद है, जिसमें हाल ही में Turbo 5 और Turbo 5 Max लॉन्च किए गए थे।
Redmi Turbo 5 सीरीज की खासियत
चीन में लॉन्च हुए Redmi Turbo 5 में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है, जबकि Turbo 5 Max में Dimensity 9500s प्रोसेसर मिलता है।
इन दोनों डिवाइसेज में 50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और बड़ी बैटरी दी गई है। Turbo 5 में 7,560mAh और Turbo 5 Max में 9,000mAh बैटरी मिलती है, साथ ही 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है।