Saturday, April 18, 2026

विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान अली ने बेटे को दिया जन्म

by Neha
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान अली ने बेटे को दिया जन्म

टीवी अभिनेता विवियन डीसेना दूसरी बार पिता बने। उनकी पत्नी नूरान अली ने बेटे को जन्म दिया। विवियन ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी शेयर की और फैंस से प्रतिक्रिया प्राप्त की।

टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता विवियन डीसेना दूसरी बार पिता बन गए हैं। इस खुशखबरी की जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की। उनके फैंस और सेलेब्स दोनों ने इस खुशखबरी पर उन्हें बधाई दी।

बेटे के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की

विवियन डीसेना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “कुछ समय के लिए लोगों की नजरों से ओझल हो गया था… किसी कारण से नहीं… कुछ कहानियों का ऐलान नहीं किया जाता है। ये बस हमेशा रहती है। हमारा साम्राज्य बड़ा हो गया है और इस बार प्रिंस है।” इससे पहले विवियन और उनकी पत्नी नूरान अली की एक बेटी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vivian Dsena (@viviandsena)

गुपचुप तरीके से हुई थी शादी

विवियन और नूरान ने गुपचुप तरीके से निकाह किया था। विवियन ने शादी के दौरान इस्लाम धर्म अपनाया। नूरान के पहले से दो बेटियां थीं, जिन्हें विवियन ने अपने बच्चे की तरह अपनाया। शादी के बाद इस कपल की एक बेटी हुई और अब बेटे के जन्म के साथ विवियन और नूरान चार बच्चों के माता-पिता बन गए हैं।

also read: हैरी पॉटर टीवी सीरीज का ट्रेलर हुआ लॉन्च, नई कास्ट ने…

पर्सनल लाइफ को रखते हैं प्राइवेट

विवियन डीसेना अपनी पर्सनल लाइफ को अधिकतर प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि नूरान के प्रेग्नेंसी की खबर किसी को समय रहते नहीं लगी। नूरान भी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।

नूरान की पहली पब्लिक पहचान

नूरान पहली बार तब सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने बिग बॉस के घर में अपने पति से मिलने का मौका लिया। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा