Sunday, April 19, 2026

Vastu Tips: धन-धान्य से भरा रहेगा जीवन,आज ही इन चीजों को घर से बाहर निकाल दें होगी नेगेटिविटी दूर

by editor
Vastu Tips: धन-धान्य से भरा रहेगा जीवन,आज ही इन चीजों को घर से बाहर निकाल दें होगी नेगेटिविटी दूर

Vastu Tips: वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में उत्पादकता बढ़ाने के लिए साफ-सफाई पर खास ध्यान देना चाहिए। घर में पुराने कपड़ों, टूटी मूर्तिओं और कबाड़ को रखना गलत माना जाता है।

माना जाता है कि जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए वास्तु के नियमों का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि वास्तु से जुड़ी कुछ गलतियों में नेगेटिविटी बढ़ती है। जिससे परिवार के सदस्यों को जीवन भर कष्ट उठाना पड़ता है। नकारात्मक विचार अधिक आते हैं। गृह-क्लेश और कई समस्याएं हमेशा घर में रहती हैं। अब आइए जानते हैं कि वास्तु की किन बातों का ध्यान रखकर घर का माहौल सकारात्मक बनाया जा सकता है?

देवी-देवताओं की मूर्ति 

घर में वास्तुशास्त्र के अनुसार देवताओं की पुरानी तस्वीरें या मूर्ति रखने से बचना चाहिए। इससे धन की कमी हो सकती है। इसलिए इसे शुद्ध नदी में डालें। मंदिर में अधिक से अधिक एक ही देवी-देवताओं की मूर्तियां नहीं रखें। इससे वास्तुदोष उत्पन्न होता है।

टूटी-फूटी चीजें 

टूटे और बेकार बर्तन, शीशे, फर्नीचर, दीपक, झाड़ू, मग और घड़ी को घर में नहीं रखना चाहिए। यह नेगेटिविटी को बढ़ाता है और मां लक्ष्मी को परेशान करता है। घर में हमेशा तनाव की स्थिति बनी रहती है।

इन तस्वीरों को न रखें

घर में वास्तुशास्त्र के अनुसार नटराज मूर्ति, शिव ताडंव, महाभारत के युद्ध की तस्वीर, ताजमहल, डूबती नाव या कांटेदार पौधों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे मानसिक स्वास्थ्य खराब होता है।

पुराने कपड़े

यदि आपके घर में भी पुराने कपड़े और फटे कपड़े हैं, तो आज ही उन्हें बाहर निकाल दें। इससे घर में बुरी ऊर्जा आती है।

छत को रखें साफ-सुथरा

घर के छत पर अधिक गंदगी फैलने से धन की कमी हो सकती है। इसलिए छत पर पुराने सामान न रखें।

टूटी अलमारी

अगर आपके घर में भी किताबों या छोटे-मोटे सामान की अलमारी के दरवाजे बंद और टूटे पड़े हैं तो इसे तुरंत सही करने का प्रयास करें। माना जाता है कि ऐसी अलमारी का इस्तेमाल करने से काम करना मुश्किल होता है।

मकड़ी का जाला

कभी भी घर में मकड़ी का जाला नहीं लगने दें। इसलिए घर के हर कोने को साफ-सुथरा रखें।

 

 

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा