14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को खिताब दिलाया, फाइनल में 175 रन की धमाकेदार पारी और टीम ऑफ द टूर्नामेंट में शामिल होकर बनाया नया रिकॉर्ड।
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करके सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में उनकी 80 गेंदों पर 175 रन की धमाकेदार पारी ने भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। इस अद्भुत प्रदर्शन के बाद अब वैभव को आईसीसी टीम ऑफ द टूर्नामेंट 2026 में भी जगह मिली।
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार प्रदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में वैभव ने जो पारी खेली, वह पूरे टूर्नामेंट की सबसे बड़ी आकर्षक पारी रही। इस शानदार खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया। इसके साथ ही वैभव अब 12 सदस्यीय ICC टीम ऑफ द टूर्नामेंट का हिस्सा बन गए हैं।
वैभव के साथ ही कनिष्क चौहान और हेनिल पटेल को भी भारत की तरफ से इस टीम में शामिल किया गया। कनिष्क ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद दोनों से टीम को मजबूत योगदान दिया, जबकि हेनिल पटेल ने 11 विकेट लेकर अपनी घातक गेंदबाजी का जलवा दिखाया, जिसमें अमेरिका के खिलाफ 16 रन देकर 5 विकेट लेना शामिल है।
also read: PAk vs USA: पाकिस्तान के लिए खेल चुके एहसान आदिल अब…
इंग्लैंड के खिलाड़ियों का दबदबा
टूर्नामेंट के उपविजेता इंग्लैंड से भी तीन खिलाड़ी टीम में शामिल हुए। विकेटकीपर-बल्लेबाज थॉमस रेव को टीम का कप्तान बनाया गया है। रेव ने टूर्नामेंट में 330 रन बनाए और औसत 66 की शानदार दिखाया। इंग्लैंड के ही बेन मेयस, जिन्होंने सबसे ज्यादा 444 रन बनाए, और मैनी लम्सडेन, जिन्होंने 16 विकेट लिए, भी टीम का हिस्सा हैं।
श्रीलंका, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी
आईसीसी ने अन्य देशों के उभरते सितारों को भी टीम में शामिल किया। श्रीलंका के विरान चामुदिता ने जापान के खिलाफ 192 रन की पारी खेलकर टीम में जगह बनाई। अफगानिस्तान के फैसल खान शिनोजादा ने आयरलैंड और भारत के खिलाफ लगातार दो शतक लगाए, जबकि नूरिस्तानी ओमरजई ने 14 विकेट लेकर अपनी टीम को सेमीफाइनल तक पहुँचाया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ओलिवर पीक ने दो शतक लगाए, वहीं पाकिस्तान के अली रजा और वेस्टइंडीज के विटेल लॉज ने अपनी गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा।
ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 – टीम ऑफ द टूर्नामेंट
टीम ऑफ द टूर्नामेंट में शामिल खिलाड़ी इस प्रकार हैं:
-
वैभव सूर्यवंशी (भारत)
-
विरान चामुदिता (श्रीलंका)
-
फैसल खान शिनोजादा (अफगानिस्तान)
-
थॉमस रेव (विकेटकीपर, कप्तान – इंग्लैंड)
-
ओलिवर पीक (ऑस्ट्रेलिया)
-
बेन मेयस (इंग्लैंड)
-
कनिष्क चौहान (भारत)
-
नूरिस्तानी ओमरजई (अफगानिस्तान)
-
विटेल लॉज (वेस्टइंडीज)
-
अली रजा (पाकिस्तान)
-
मैनी लम्सडेन (इंग्लैंड)
-
हेनिल पटेल (भारत)
यह टीम न केवल वैभव सूर्यवंशी की काबिलियत को दर्शाती है, बल्कि युवा क्रिकेटरों के वैश्विक स्तर पर उभरते प्रतिभा को भी उजागर करती है। भारत की यह जीत युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गई है।