Tuesday, May 12, 2026

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से RR ने RCB को 6 विकेट से हराया, जुरेल-जडेजा की शानदार साझेदारी

by Neha
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से RR ने RCB को 6 विकेट से हराया, जुरेल-जडेजा की शानदार साझेदारी

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने RCB को 6 विकेट से हराया। वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में 78 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा की शानदार साझेदारी ने टीम को जीत दिलाई।

IPL 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां राजस्थान ने 202 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल किया।

RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही और फिल साल्ट बिना खाता खोले आउट हो गए। देवदत्त पडिक्कल 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विराट कोहली ने 16 गेंदों में 32 रनों की तेज पारी खेली, जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने 40 गेंदों में 63 रन बनाकर पारी को संभाला। अंत में वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 29 रन और भुवनेश्वर कुमार ने 9 रन जोड़े।

also read: आंध्र ओपन 2026 गोल्फ चैंपियनशिप: खालिन जोशी ने दूसरे दिन…

राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि संदीप शर्मा और जडेजा को 1-1 सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत भी खराब रही, जब यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने मैच का रुख बदल दिया।

दोनों ने मिलकर सिर्फ 37 गेंदों में 108 रनों की धमाकेदार साझेदारी की। वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 26 गेंदों में 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उनकी स्ट्राइक रेट 300 के करीब रही। वहीं ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में नाबाद 81 रन बनाए। उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। रवींद्र जडेजा ने भी नाबाद 24 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

हेटमायर बिना रन बनाए आउट हुए और कप्तान रियान पराग केवल 3 रन ही बना सके। इसके बावजूद जुरेल और जडेजा की 68 रनों की नाबाद साझेदारी ने राजस्थान को लगातार चौथी जीत दिला दी।

इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म जारी रखा है, जबकि RCB को इस सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा है।

You may also like

एल्विश यादव को 10 करोड़ की धमकी, साथ ही मिली जान से मारने की धमकी रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी