Saturday, August 15, 2026

उत्तराखंड रजत जयंती: निनाद महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी घोषणा, वृद्ध और अस्वस्थ कलाकारों को अब 6 हजार रुपये पेंशन

by Neha
उत्तराखंड रजत जयंती: निनाद महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी घोषणा, वृद्ध और अस्वस्थ कलाकारों को अब 6 हजार रुपये पेंशन

उत्तराखंड निनाद महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वृद्ध और अस्वस्थ कलाकारों की पेंशन 3,000 से बढ़ाकर 6,000 रुपये करने की घोषणा की। प्रदेश में राज्य स्तरीय और मंडल स्तरीय संग्रहालय भी बनाए जाएंगे।

उत्तराखंड रजत जयंती के अवसर पर निनाद महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वृद्ध और आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों व लेखकों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने वृद्ध और अस्वस्थ कलाकारों की मासिक पेंशन तीन हजार रुपये से बढ़ाकर छह हजार रुपये करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और प्रदर्शन के लिए एक राज्य स्तरीय संग्रहालय और कुमाऊं तथा गढ़वाल मंडल में एक-एक मंडल स्तरीय संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही, हर जिले में प्रेक्षागृह (सभागार) का निर्माण भी कराया जाएगा।

also read: उत्तराखंड रजत जयंती: पुलिस लाइन में रैतिक परेड का आयोजन,…

सांस्कृतिक कलाकारों और समूहों को मानदेय नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर की तर्ज पर दिया जाएगा, ताकि उनकी आर्थिक सुरक्षा और कला के प्रति समर्पण को बढ़ावा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सांस्कृतिक संगम इस बात का प्रतीक है कि भौगोलिक सीमाएं हमें बांट नहीं सकतीं और हम एक साझा विरासत और हिमालय की चेतना से जुड़े हैं।

सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति को याद करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानी और संघर्ष से ही उत्तराखंड राज्य की स्थापना संभव हुई। उनका लक्ष्य नई पीढ़ी को इस संघर्ष की प्रेरणा देना और सांस्कृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखना है।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी