Monday, September 7, 2026

दिल्ली सरकार ने सरकारी और MCD दफ्तरों का समय बदला, सर्दियों में वायु प्रदूषण कम करने का बड़ा कदम

by Neha
दिल्ली सरकार ने सरकारी और MCD दफ्तरों का समय बदला, सर्दियों में वायु प्रदूषण कम करने का बड़ा कदम

दिल्ली सरकार ने सर्दियों में वायु प्रदूषण कम करने के लिए सरकारी और MCD दफ्तरों का समय बदला। नई टाइमिंग से ट्रैफिक दबाव घटेगा और पीएम 2.5 स्तर में सुधार आएगा।”

दिल्ली सरकार ने बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सर्दियों में सरकारी और नगर निगम (MCD) दफ्तरों का समय बदलने का ऐलान किया है। यह नई टाइमिंग 15 नवंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगी। सरकार का मकसद ट्रैफिक के दबाव को बांटना और पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसी हानिकारक प्रदूषक कणों के स्तर को घटाना है।

नई टाइमिंग के अनुसार, दिल्ली सरकार के कार्यालय अब सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक खुलेंगे, जबकि MCD कार्यालय सुबह 8.30 बजे से शाम 5 बजे तक कार्य करेंगे। वर्तमान में दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक और MCD कार्यालय सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुले रहते हैं।

also read: दिल्ली में ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए DTC बसों में…

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को सख्ती से निर्देश दिए हैं कि यह व्यवस्था पूरी तरह लागू हो और ट्रैफिक और वायु गुणवत्ता की नियमित निगरानी की जाए। मुख्यमंत्री का कहना है कि हल्की सी भी ट्रैफिक बढ़ोतरी पीएम 2.5 और पीएम 10 प्रदूषण को तेजी से बढ़ा सकती है। इसलिए, समय में बदलाव से ट्रैफिक का बोझ सड़कों पर बंटेगा और वायु प्रदूषण कम होगा।

विशेषज्ञों और पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के सुझाव के बाद यह निर्णय लिया गया। उनका कहना था कि सर्दियों में कार्यालयों का समय बदलने से सड़क पर वाहनों की भीड़ कम होगी और वायु गुणवत्ता में सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम न केवल प्रदूषण कम करेगा, बल्कि लोगों को साफ और सुरक्षित हवा प्रदान करेगा।

You may also like

आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?