Saturday, April 18, 2026

UP News: केंद्रीय सरकार के निर्णय से प्रसन्न हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ‘उपहारों के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार.’

by ekta

UP News: पीएम नरेंद्र मोदी ने 50,655 करोड़ रुपए लागत की परियोजनाओं की मंजूरी की जानकारी देते हुए बताया, कैबिनेट ने 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 8 राष्ट्रीय हाईस्पीड सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है.

UP News: शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। इसमें आठ राष्ट्रीय हाई स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए केंद्रीय कैबिनेट को धन्यवाद दिया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट ने देश के सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक मजबूत करने की दिशा में 50,655 करोड़ रुपए की 8 राष्ट्रीय हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

इस भाग में आगरा-ग्वालियर नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर (आगरा-ग्वालियर), चार लेन की अयोध्या रिंग रोड (अयोध्या) और छह लेन की कानपुर रिंग रोड (कानपुर) की मंजूरी से उत्तर प्रदेश में सर्व समावेशी विकास की गति को काफी बढ़ाया जाएगा। ये परियोजनाएं यात्रा को आसान बनाने के अलावा, उद्योग, व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा देंगे और ग्रामीण-शहरी संपर्क को मजबूत करेंगे। इनसे हजारों-लाखों रोजगार के नए अवसर सृजित होने जा रहे हैं.

उपहारों के लिए आभार

ये परियोजनाएं श्री अयोध्या धाम के विकास और राज्य को आध्यात्मिक और आर्थिक विकास का केंद्र बनाने में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने जा रही हैं। श्रावण के पवित्र महीने में देश को मिले इन उपहारों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 50,655 करोड़ रुपए लागत की परियोजनाओं की मंजूरी की जानकारी देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, कैबिनेट ने 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 8 राष्ट्रीय हाई स्पीड सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यह निर्णय भारत को भविष्य के लिए तैयार करने और उसके साथ बेहतर कनेक्टिविटी बनाने की हमारी प्रतिबद्धता भी दिखाता है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 140 करोड़ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक जनादेश दिया है। आज पूरे देश में 8 बड़े राष्ट्रीय राजमार्गों की योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। यह परियोजनाएं लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की हैं, जिनको विजन 2047 का विशेष ध्यान रखकर बनाया गया हैं.

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा